JAMSHEDPUR : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में महीने में दो बार हो औचक निरीक्षण, CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन और ड्रॉपआउट छात्रों की वापसी पर जोर

एक पेड़ मां के नाम’ : प्राथमिक विद्यालयों में 50, माध्यमिक विद्यालयों में 75 तथा उच्च विद्यालयों में 100 पौधे लगाने का लक्ष्य

जमशेदपुर : शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) के शत-प्रतिशत नामांकन, ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की पहचान कर पुनः विद्यालयों से जोड़ने तथा शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया। समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में विद्यालयी शिक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के चिन्हांकन एवं उनके शत-प्रतिशत नामांकन को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 से 24 जून तक चलने वाले विशेष अभियान के तहत ऐसे सभी दिव्यांग बच्चों का नामांकन कराया जाए, जो अब तक विद्यालयी शिक्षा से नहीं जुड़ सके हैं।

उपायुक्त ने सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में प्रत्येक माह दो बार औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, छात्राओं की उपस्थिति और शैक्षणिक गतिविधियों की नियमित निगरानी की जाए तथा पाई गई कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में यू-डायस डाटा और अन्य शैक्षणिक सूचनाओं के अद्यतन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी आंकड़ों को समय पर अपडेट करने तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए डाटा की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया।

उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्राप्त पाठ्यपुस्तकों का वितरण ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद विद्यालय खुलते ही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही स्कूली बच्चों का आधार कार्ड, बैंक खाता और जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कैंप मोड में विशेष अभियान चलाने का निर्देश भी दिया गया, ताकि विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

बैठक में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि 5 जून से 30 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में सभी विद्यालयों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाए। अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालयों में 50, माध्यमिक विद्यालयों में 75 तथा उच्च विद्यालयों में 100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बैठक में उप विकास आयुक्त (डीडीसी), जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, बीईईओ, बीपीओ सहित शिक्षा विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मनोज झा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- सुरक्षा को राजनीतिक हथियार नहीं बनाना चाहिए

पटना, 7 जून (आईएएनएस)। बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा कम किए जाने के बाद राजनीतिक माहौल काफी...

इंडिया ब्लॉक की बैठक से पहले सीपीआई (एम) का कांग्रेस को पत्र, केरल चुनाव में लगाए गए आरोपों पर मांगा जवाब

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। इंडिया ब्लॉक की 8 जून को प्रस्तावित बैठक से पहले वामपंथी दल सीपीआई (एम) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

इंडिया ब्लॉक की बैठक से पहले सीपीआई (एम) का कांग्रेस को पत्र, केरल चुनाव में लगाए गए आरोपों पर मांगा जवाब

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। इंडिया ब्लॉक की 8 जून को प्रस्तावित बैठक से पहले वामपंथी दल सीपीआई (एम) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे...

जमशेदपुर के मंदिरों से फेंके गए फूल को पूर्वी सिंहभूम की महिलाओं ने बनाया आजीविका का आधार

अब तक 5.5 टन मंदिरों के फूलों के कचरे का पुनर्चक्रण किया जा चुका बागुनहातु स्किल सेंटर में एक उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र विकसित किया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत