गर्मी से सतर्क रहने की अपील, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में कहा- ‘पानी पीते रहें और सावधानी बरतें’

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। भारत के विभिन्न हिस्सों में तापमान में भारी बढ़ोतरी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से आग्रह किया है कि वे यथासंभव अधिक से अधिक सावधानियां बरतें।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 134वें एपिसोड में कहा, “इस समय देश के ज्यादातर हिस्सों में बहुत गर्मी पड़ रही है। तेज धूप और गर्म हवाएं, ऐसे मौसम में अपना ध्यान रखना बहुत जरूरी है। पानी पीते रहिए। धूप में अगर निकलना ही पड़े तो थोड़ा संभल कर निकलें। इस दिशा में सरकार के अलग-अलग विभागों ने जो गाइडलाइन जारी की हैं, वो भी भूलिएगा नहीं।”

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां गर्मी से लड़ने का तरीका कई बार रसोई में भी मिलता है। आपने भी देखा होगा कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे घर की रसोई का स्वाद बदल जाता है, रसोई का प्रकार बदल जाता है। कहीं मटके का पानी निकल आता है, कहीं दही जमने लगता है, तो कहीं कच्चे आम उबलने लगते हैं और फिर देसी पेय का दौर शुरू होता है।

उन्होंने कहा, “भारत के पारंपरिक ग्रीष्मकालीन पेय देश के विभिन्न क्षेत्रों की रीति-रिवाजों और संस्कृतियों में गहराई से रचे-बसे हैं। हर पेय एक अनूठी कहानी कहता है, जो मिलकर भारत की जीवंत विविधता को प्रदर्शित करते हैं और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सुदृढ़ करते हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ राज्यों के उदाहरण देते हुए कहा, “देसी पेय से आप भी परिचित हैं। अगर आप उत्तर भारत में जाएंगे तो काफी जगह आपको मिलेगा आम पन्ना, कच्चे आम का स्वाद और गर्मी से राहत भी। पंजाब-हरियाणा जाइए तो बड़े गिलास वाली लस्सी मिल जाएगी। राजस्थान और गुजरात में छाछ, जैसे हर खाने की साथी बन जाती है। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सत्तू के शरबत की बात है, जिससे पेट भी भरता है और ताकत भी मिलती है।”

इस दौरान पीएम मोदी ने कोंकण और गोवा के कोकम शरबत, दक्षिण भारत के पानकम, सम्बारम और ओडिशा के बेल पना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ पेय नहीं, बल्कि भारत के अलग-अलग क्षेत्रों की परंपरा का हिस्सा है। देशवासियों के नाम अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि आप भी गर्मी के दौरान देसी पेजयलों का खूब आनंद लीजिए।

डीसीएच

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

त्रिपुरा में अवैध घुसपैठ पर सख्ती, 2022 से अब तक 3700 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

अगरतला, 31 मई (आईएएनएस)। त्रिपुरा में 2022 से अब तक भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में 3,705 से अधिक विदेशी...

अभिषेक बनर्जी पर हमले की हेमंत सोरेन ने की निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

रांची, 31 मई (आईएएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

वीर सावरकर के पोते का कांग्रेस पर आरोप, राजनीतिक लाभ के लिए बदनाम करने की कोशिश

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। विनायक दामोदर सावरकर की 143वीं जयंती के मौके पर उनके पोते रंजीत सावरकर ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा...

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की 11 सदस्यीय अनुशासन समिति की घोषणा, कोल्हान प्रमण्ल के उपाध्यक्ष रमेश खिरवाल बने समिति के सदस्य

चाईबासा। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने संगठन की गरिमा, अनुशासन और मर्यादित कार्यसंस्कृति को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत