अभिषेक बनर्जी पर हमले की हेमंत सोरेन ने की निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

रांची, 31 मई (आईएएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा और हमलों के लिए कोई स्थान नहीं है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि पश्चिम बंगाल में सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन राजनीतिक असहमति का जवाब हिंसा या बल प्रयोग से नहीं दिया जा सकता।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध का सामना तर्क, संवाद और जनमत के माध्यम से किया जाना चाहिए, न कि डर और हिंसा के जरिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाएं लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करती हैं और इनके लिए किसी भी प्रकार की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।

हेमंत सोरेन ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि लोकतंत्र को हिंसा नहीं, बल्कि संवाद, सहिष्णुता और पारस्परिक सम्मान मजबूत बनाते हैं।

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस ने नेता इरफान अंसारी ने इसे सांसद की सुरक्षा में गंभीर चूक बताते हुए राजनीतिक रूप से प्रेरित हमला करार दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर ममता बनर्जी चाहें तो हमले में घायल अभिषेक बनर्जी का उनकी सरकार झारखंड के अस्पताल में सुरक्षित तरीके से इलाज कराएगी।

उल्लेखनीय है कि अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को उस वक्त हमला किया गया था, जब वो सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने जा रहे थे। रास्ते में उन पर अंडे फेंके गए और धक्का-मुक्की की गई। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सोनारपुर थाने की टीम ने रातभर इलाके में सर्च अभियान चलाया। हमले से जुड़े वीडियो फुटेज की भी जांच की गई। प्रारंभिक जांच में वीडियो फुटेज के आधार पर छह लोगों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि सभी गिरफ्तार आरोपी स्थानीय निवासी हैं और घटना के समय मौके पर मौजूद थे।

एसएनसीएसके

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

त्रिपुरा में अवैध घुसपैठ पर सख्ती, 2022 से अब तक 3700 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

अगरतला, 31 मई (आईएएनएस)। त्रिपुरा में 2022 से अब तक भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में 3,705 से अधिक विदेशी...

पलामू के पांकी में जौनपुर निवासी फिजिकल टीचर ने की आत्महत्या, किराये के मकान में फंदे से लटका मिला शव

पांकी : झारखंड के पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के थाना रोड स्थित एक किराये के मकान में रहने वाले फिजिकल टीचर का...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

गम्हरिया थाना का एसपी निधि द्विवेदी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

गम्हरिया : जिले की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने बुधवार को गम्हरिया थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में सुरक्षा...

चांडिल में अवैध खनन पर डीएमओ की बड़ी कार्रवाई, लौह अयस्क से लदे दो ट्रक जब्त, 22,500 सीएफटी बालू सीज

चांडिल : सरायकेला-खरसावां प्रशासन की सख्ती के बावजूद अवैध खनन और परिवार का सिलसिला लगातार जारी है। सरायकेला-खरसावां जिले में खनिजों के अवैध खनन,...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत