प्रधानमंत्री आवास पर शाम 5:30 बजे बड़ी बैठक, राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री आवास पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री आवास पर यह बैठक शाम 5:30 बजे होगी। इसमें राज्यसभा और विधान परिषद की सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होने की उम्मीद है। साथ ही, सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर, सरकार की कल्याणकारी और जन-हितैषी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के प्रयासों की समीक्षा की जा सकती है।

बता दें कि 10 राज्यों से राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 18 जून को द्विवार्षिक चुनाव होने हैं। आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटें, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तीन-तीन सीटें, झारखंड में दो सीटें, और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक राज्यसभा सीट खाली हो रही है। ऐसे में 22 मई को आयोग ने राज्यसभा चुनावों का शेड्यूल घोषित किया था।

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और रवनीत सिंह उन सदस्यों में शामिल हैं, जिनका कार्यकाल अगले महीने पूरा हो रहा है।

आयोग के अनुसार, नोटिफिकेशन 1 जून को जारी किया जाएगा और वोटिंग 18 जून को होगी। वोटों की गिनती उसी दिन होगी। आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक सीट के लिए राज्यसभा उपचुनाव की भी घोषणा की। ये सीटें महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार और एआईएडीएमके सांसद सीवी शनमुगम के इस्तीफे के बाद खाली हुई हैं, जो हाल ही में राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। उपचुनाव भी 18 जून को ही होगा।

इसके अलावा, बिहार और महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव भी होने हैं। माना जा रहा है कि चुनावों को देखते हुए भाजपा सामाजिक, क्षेत्रीय और राजनीतिक समीकरणों पर अधिक ध्यान दे सकती है।

डीसीएच

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

त्रिपुरा में अवैध घुसपैठ पर सख्ती, 2022 से अब तक 3700 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

अगरतला, 31 मई (आईएएनएस)। त्रिपुरा में 2022 से अब तक भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में 3,705 से अधिक विदेशी...

अभिषेक बनर्जी पर हमले की हेमंत सोरेन ने की निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

रांची, 31 मई (आईएएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

राहुल और अखिलेश एक सिक्के के दो पहलू, 2027 में फिर से बनेगी योगी सरकार: रामकृपाल यादव

पटना, 29 मई (आईएएनएस)। भाजपा नेता और बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने राहुल गांधी तथा समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना...

टीम पीएसएफ के सिल्वर जुबली वर्ष पर भव्य सम्मान समारोह, समाज के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में रविवार को प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) के सिल्वर जुबली वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य वार्षिक सम्मान...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत