August 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

कांड्रा स्टेशन की बदलेगी तस्वीर, प्लेटफॉर्म विस्तार और लिफ्ट लगाने की योजना, डीआरएम ने किया निरीक्षण

कांड्रा स्टेशन की बदलेगी तस्वीर, प्लेटफॉर्म विस्तार और लिफ्ट लगाने की योजना, डीआरएम ने किया निरीक्षण

गम्हरिया : सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा स्टेशन की तस्वीर बदलने वाली है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा यह स्टेशन। बुधवार को

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण होरिया ने बुधवार को कांड्रा रेलवे स्टेशन का दौरा कर वहां चल रहे विकास कार्यों एवं यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों से वर्तमान एवं प्रस्तावित विकास योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

भीषण गर्मी को देखते हुए डीआरएम ने स्टेशन पर यात्रियों के लिए की गई पेयजल व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों की जरूरतों के अनुरूप सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद डीआरएम तरुण होरिया ने बताया कि कांड्रा जंक्शन के समग्र विकास के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके तहत प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने, यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाने तथा स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांड्रा स्टेशन को एक आधुनिक एवं यात्री-अनुकूल रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और रेल आवागमन अधिक सुगम एवं सुविधाजनक होगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्रस्तावित विकास कार्यों के पूरा होने के बाद कांड्रा स्टेशन क्षेत्र के प्रमुख आधुनिक रेलवे स्टेशनों में शामिल होगा। इससे स्थानीय लोगों, यात्रियों और व्यापारिक गतिविधियों को भी लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

कांड्रा इलाके के लोग लंबे समय से स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading