जमशेदपुर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण व अव्यवस्थित ऑटो परिचालन पर सख्त होगा प्रशासन

शहर में विकसित होंगे वेंडिंग जोन, सुव्यवस्थित होगा ऑटो स्टैंड

नियमित कार्रवाई के लिए बनेगी टास्क फोर्स, प्रशासन एक्शन में

पीएम मॉल के बाहर संचालित पार्किंग उपयुक्त स्थान पर शिफ्ट होगा

जमशेदपुर : शहर में अवैध पार्किंग, लगभग सभी क्षेत्रों सड़क पर काबिज हैं दुकानदार। कई स्पॉट ऐसे हैं जहां पुलिस भी तमाशबीन रहती है। मसलन सबसे बड़ी समस्या मानगो पुल पर बनी रहती है। ऑटो चालक मनमाने तरीके से जहां मर्जी, वहीं वाहन रोक देते हैं। इससे जाम की समस्या बनी रहती है। कभी-कभी दुर्घटनाएं हो जाती है। कई जगह लावारिश वाहन भी खड़े रहते हैं। मानगो चौक के समीप विशेषकर बाजार के प्रवेश द्वार पर पार करना मुश्किल हो जाता है।

मानगो चौक पर सुबह-सुबह मजदूरों का मेला रहता है। उनके लिए कोई उपयुक्त जगह पर आज तक चर्चा नहीं हुई लेकिन अब जिला प्रशासन ने इन समस्याओं के निराकरण का निर्णय लिया है।

शहर में बढ़ती अव्यवस्थित पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण, ऑटो एवं वाहनों के अनियमित परिचालन के मामले में जिला प्रशासन सख्ती बरतेगी। नियमों की अवहेलना से हमेशा यातायात व्यवस्था प्रभावित होने और दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है। उपायुक्त ने सड़क किनारे संचालित ठेला-गुमटी एवं अन्य अस्थायी अतिक्रमणों को चरणबद्ध तरीके से हटाने तथा वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

उपायुक्त ने ऑटो परिचालन को नियमित एवं व्यवस्थित करने के लिए साकची में ऑटो स्टैंड को मुलभूत सुविधा से युक्त करने, ऑटो स्टैंड में रूटवार एवं जोनवार ऑटो स्टैंड चिन्हित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक रूट की ऑटो निर्धारित स्थल से ही संचालित हो। साथ ही ऑटो चालकों के लिए स्टैंड में शेड, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था विकसित करने को लेकर जेएनएसी एवं जु्स्को को संयुक्त रूप से समाधान तैयार करने का निर्देश दिया। पुराने एवं अनुपयोगी शौचालयों को ध्वस्त कर नई सुविधाओं के विकास पर भी आज चर्चा हुई।

जिला समाहरणालय में आयोजित बैठक में चौक-चौराहों एवं मुख्य सड़कों के बीच ऑटो खड़ा कर सवारी बैठाने-उतारने की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने यातायात पुलिस को नियमित जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने अन्य क्षेत्रों के परमिट पर संचालित ऑटो वाहनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही ऑटो चालकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने, सभी ऑटो में किराया सूची प्रदर्शित करने तथा सुरक्षा की दृष्टि से ऑटो के दाहिने हिस्से को बंद रखने संबंधी प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

शहर में पार्किंग स्थलों की कमी के कारण ऑन-स्ट्रीट पार्किंग एक बड़ी समस्या बन गई है। पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थलों की पहचान के लिए जु्सको एवं जेएनएसी के बीच समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है। पीएम मॉल के बाहर संचालित पार्किंग को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए जेएनएसी एवं टाटा लैंड डिपार्टमेंट को समन्वित कार्रवाई करने को कहा गया।

वहीं बिंदल मॉल के बाहर सर्विस रोड पर पार्किंग रोकने तथा मॉल परिसर के भीतर उपलब्ध पार्किंग सुविधा का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई।

साकची क्षेत्र में वेंडिंग जोन विकसित करने, साकची बाजार के अंदर से सड़क तक फैले हॉकर्स के अतिक्रमण को हटाने तथा व्यवस्थित व्यापारिक गतिविधियों के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना विकसित करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने जु्स्को के प्रतिनिधियों को इस दिशा में आवश्यक सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया।

नदी- नालों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण हटाने के लिए नियमित अभियान चलाने के लिए एक टास्क फोर्स गठित करने का निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी कार्रवाई से पूर्व संबंधित लोगों को सूचना दी जाए तथा नियमानुसार प्रक्रिया का पालन करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए। घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में भी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला को दिया गया ।

समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले के चौक-चौराहों पर अवैध पार्किंग, अवैध निर्माण कार्य, सड़क अतिक्रमण, नदी-नालों पर अतिक्रमण तथा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिटी एसपी, एसपी ग्रामीण, एसडीओ धालभूम और घाटशिला, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, डीएसपी यातायात पुलिस एवं अन्य संबंधित विभाग और एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएमसी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया था, इसलिए आज हो रही उनकी दुर्गति: संजय जायसवाल

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस पार्टी की कार्यशैली से सूबे की...

पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया: जेपी नड्डा

शिमला, 13 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को शिमला में भाजपा सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर मीडिया से संवाद...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

नीति आयोग की बैठक में हेमंत सोरेन ने झारखंड के लंबित मुद्दे उठाए, बकाया भुगतान और परियोजना को मंजूरी की मांगें रखीं

नई दिल्लीरांची, 11 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक...

राजस्थान : जयपुर में अतिक्रमण हटाने से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन, कई जगहों पर इंटरनेट बंद

जयपुर, 8 जून (आईएएनएस)। सोमवार को होने वाले बड़े अतिक्रमण-हटाओ अभियान से पहले, जिला प्रशासन ने राजस्थान के जयपुर के कई इलाकों में इंटरनेट...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत