गोपालगंज : दहेज के लिए नवविवाहिता की ‘हत्या’, शादी के दो माह बाद संदिग्ध मौत

पटना, 8 जून (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के महज कुछ दिनों बाद ही एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतिका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

यह पूरा मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के झुर्बाती दक्षिण टोला गांव का है, जहां 22 वर्षीय नवविवाहिता ज्योति देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मृतिका की पहचान गांव निवासी मुन्ना राम की पत्नी ज्योति देवी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में गाड़ी की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर ज्योति को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों का कहना है कि इसी प्रताड़ना के कारण उसकी हत्या कर दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतिका के मायके वाले मौके पर पहुंचे तो घर में मातम का माहौल था। परिजनों ने आरोप लगाया कि ज्योति की गला दबाकर हत्या की गई है और ससुराल पक्ष इसे सामान्य मौत बताने की कोशिश कर रहा था। घटना के बाद घर के कई सदस्य फरार हो गए, जिससे परिजनों का शक और भी गहरा गया।

मामले की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया।

पूरे मामले पर सदर एसडीपीओ-2 सिधवलिया राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला के मायके पक्ष की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक कार्रवाई के तहत महिला के पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल यह मामला दहेज हत्या का है या फिर किसी अन्य कारण से मौत हुई है? इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा, लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद एक नवविवाहिता की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की तह तक पहुंचने का दावा कर रही है।

डीके

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएमसी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया था, इसलिए आज हो रही उनकी दुर्गति: संजय जायसवाल

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस पार्टी की कार्यशैली से सूबे की...

पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया: जेपी नड्डा

शिमला, 13 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को शिमला में भाजपा सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर मीडिया से संवाद...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

कदमा रामजनम नगर में फायरिंग कांड का खुलासा, देसी पिस्टल व कारतूस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

jamshedpur news : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित रामजनम नगर में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों...

मोदी सरकार के 12 वर्ष जन-विश्वास, सुशासन और विकास की ऐतिहासिक यात्रा : आदित्य साहू

जमशेदपुर: झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत