पूर्वी सिंहभूम के किसानों को निर्यात आधारित खेती के लिए किया प्रेरित व बताए गए वैश्विक बाजार के अवसर

जमशेदपुर : जिला समाहरणालय सभागार में सोमवार को किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), किसान उत्पादक कंपनियों और प्रगतिशील किसानों के लिए निर्यातोन्मुखी क्षमता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को कृषि एवं बागवानी उत्पादों के निर्यात की प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों, पैकेजिंग और अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांगों की जानकारी देकर निर्यात आधारित खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के ईस्टर्न रीजन हेड सीताकांत मंडल ने प्रतिभागियों को कृषि उत्पादों के निर्यात की संपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया।

उन्होंने गुणवत्ता मानकों, पैकेजिंग, मूल्य संवर्धन, अंतरराष्ट्रीय बाजार की आवश्यकताओं तथा निर्यात संबंधी तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही किसानों को निर्यातोन्मुख खेती अपनाने और एफपीओ के माध्यम से संगठित होकर बाजार से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिले से निर्यात योग्य कृषि एवं बागवानी उत्पादों की पहचान, उत्पादों की गुणवत्ता सुधार, मूल्य संवर्धन तथा किसानों की आय बढ़ाने के विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने किसानों और एफपीओ प्रतिनिधियों को निर्यात क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देते हुए आवश्यक तकनीकी एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, नाबार्ड, कृषि विभाग, जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम), विभिन्न एफपीओ के प्रतिनिधि, सभी प्रखंडों के बीपीओ, प्रगतिशील किसान तथा एफपीओ से जुड़ी दीदियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिले के कृषि एवं बागवानी उत्पादों में निर्यात की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। किसानों को संगठित कर गुणवत्ता मानकों के अनुरूप उत्पादन एवं प्रभावी विपणन व्यवस्था विकसित की जाए तो जिला निर्यात के क्षेत्र में नई पहचान बना सकता है। उन्होंने संबंधित विभागों और संस्थाओं को किसानों के क्षमता विकास तथा उन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए समन्वित प्रयास करने का निर्देश दिया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रेत की नींव पर बने घर की तरह बिखर रही है तृणमूल कांग्रेस, अंदरूनी बगावत से बढ़ा संकट

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में तीन दशक लंबे वाम मोर्चा शासन का अंत करने वाली तृणमूल कांग्रेस आज गंभीर राजनीतिक संकट...

TMC में बड़ी टूट, 20 बागी सांसद बनाएंगे अलग गुट, भूपेंद्र यादव के घर शुभेंदु से मिले

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव हार के बाद पहले टीएमसी के कई विधायकों ने अलग गुट बनाया और अब यह टूट संसदीय दल तक पहुंच...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच पीएम मोदी ने आर्थिक सलाहकार परिषद के साथ की बैठक, भारत की आर्थिक मजबूती पर की चर्चा

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) की बैठक की अध्यक्षता की। अधिकारियों के...

हजारीबाग में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, परिजनों ने सड़क पर किया प्रदर्शन

हजारीबाग, 4 जून (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग में गुरुवार को युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत