July 24, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

जमशेदपुर में असलहा सप्लायर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, पिस्टल, मैगजीन व जिंदा कारतूस बरामद, जुगसलाई का मामला

जमशेदपुर में असलहा सप्लायर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, पिस्टल, मैगजीन व जिंदा कारतूस बरामद, जुगसलाई का मामला

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले की जुगसलाई थाना पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस की सप्लाई करने वाले एक संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

डीएसपी अमित कुमार ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आजादनगर निवासी 27 वर्षीय सैयद अदनान मिर्जा को गिरफ्तार किया। आरोपी को एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार के साथ पकड़ा गया।

पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर कार की पिछली सीट के नीचे बनाए गए एक गुप्त खांचे से दो पिस्टल मैगजीन और चार जिंदा 7.65 एमएम कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा मौके से दो मोबाइल फोन और उक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अपराधियों और विभिन्न गिरोहों के सदस्यों को अवैध रूप से हथियार एवं कारतूस उपलब्ध कराता था। पुलिस अब उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और हथियारों की सप्लाई चेन का पता लगाने में जुट गई है।

इस मामले में जुगसलाई थाना में आर्म्स एक्ट तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आगे बढ़ने के साथ इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई शहर में अवैध हथियारों के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता है। मामले की जांच जारी है।

पुलिस इस मामले में गिरोह के सरगना तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading