हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष बनीं जिप सदस्य पिंकी मंडल

गम्हरिया : हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन, झारखंड राज्य की राज्य स्तरीय बैठक गम्हरिया स्थित अरुणोदय क्लब सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ वर्ष 2026-2029 के त्रिवार्षिक चुनाव पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि पूर्व राज्य कार्यकारिणी का कार्यकाल वर्ष 2025 में समाप्त हो चुका है, जिसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। चुनाव संगठन के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार और राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त उमेश कश्यप की उपस्थिति एवं पर्यवेक्षण में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया, जबकि कई जिला प्रतिनिधि ज़ूम मीटिंग के माध्यम से जुड़े।

चुनाव में सर्वसम्मति से जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। वहीं अमित मोदक को राज्य सचिव, अखिलेश्वर प्रसाद को चेयरमैन, सुरेश नारायण चौधरी को उपाध्यक्ष, कुसुम देवी को गाइड विंग की उपाध्यक्ष, सुनील सिंह को स्काउट विंग का उपाध्यक्ष, प्रणय राय को संयुक्त सचिव, गंगा सागर सिंह को कोषाध्यक्ष, जगबंधु महतो को संयुक्त सचिव तथा दिनबंधु पांडा को राज्य आयुक्त (स्काउट विंग) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार ने कहा कि अमित मोदक ने अपने पूर्व कार्यकाल में राज्य सचिव के रूप में उल्लेखनीय कार्य किया। उन्होंने राज्य के बच्चों को राज्य पुरस्कार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे संगठन को नई पहचान मिली। कार्यक्रम का समापन संगठन को और मजबूत बनाने तथा आने वाले वर्षों में स्काउट-गाइड गतिविधियों के विस्तार के संकल्प के साथ हुआ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड में स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देगा XLRI, JIIDCO के साथ मिलकर बनेगा इन्क्यूबेशन सेंटर

जमशेदपुर : XLRI – Xavier School of Management ने झारखंड के उद्यमिता इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए Jharkhand...

जेटेट भाषा विवाद पर मंत्रियों में नहीं बनी सहमति, अंतिम फैसला अब सीएम हेमंत सोरेन करेंगे

रांची : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) की भाषा नियमावली को लेकर जारी विवाद पर गठित पांच मंत्रियों की उच्चस्तरीय समिति की दूसरी बैठक...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

सरायकेला : रेलवे की जमीन पर संचालित अंग्रेजी शराब दुकान में देर रात बवाल, मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

सरायकेला : जिले में एक अंग्रेजी शराब दुकान से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है...

ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ घाटशिला में हस्ताक्षर अभियान रविवार को, सरयू राय होंगे शामिल

जमशेदपुर : ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के विरोध में रेल यात्री संघर्ष समिति की ओर से रविवार, 24 मई को घाटशिला में हस्ताक्षर अभियान...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत