जमशेदपुर में दो जगह फांसी से मौत, जुगसलाई में युवक और मानगो में महिला ने दी जान

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर : शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की दो घटनाएं सामने आई हैं। एक घटना जुगसलाई थाना क्षेत्र की है, जबकि दूसरी मानगो थाना क्षेत्र में हुई। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और जांच जारी है।

पहली घटना जुगसलाई थाना क्षेत्र के एमई स्कूल रोड की है। यहां रहने वाले 38 वर्षीय देवानंद विश्वकर्मा शुक्रवार देर रात अपने घर में फंदे से लटके पाए गए। सबसे पहले उनकी बेटी की नजर उन पर पड़ी, जिसके बाद परिवार और आसपास के लोगों को सूचना दी गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार देवानंद व्यवसाय से जुड़े हुए थे। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

दूसरी घटना मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर स्थित एक अपार्टमेंट की है। यहां 51 वर्षीय गौरी नाग अपने फ्लैट के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं। घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद थे। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलने पर गौरी नाग का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद तत्काल मानगो थाना पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों मामलों में परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वजहों का पता लगाया जा सके। शहर में लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंडः आरएसएस प्रांत कार्यालय पर हमले की जांच में एनआईए ने लोहरदगा में कई ठिकानों पर की छापेमारी

लोहरदगारांची, 16 जुलाई (आईएएनएस)। रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय...

रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

रांची, 16 जुलाई (आईएएनएस)। रांची में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा श्रद्धा, परंपरा और सामाजिक समरसता के वातावरण में निकाली गई।...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, लालकुआं एक्सप्रेस से 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

धनबाद : झारखंड में शराब का ठेका प्राइवेट एजेंसियों को सौंपे जाने के बाद भी नकली शराब निर्माण और विभिन्न जिलों अवैध परिवहन के...

Koderma News: नाबालिग को भगाकर शादी करने के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर युवती का चाकू से हमला, आरोपी फरार

कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले में पुलिस की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब नाबालिग युवती ने अपने कथित पति...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत