July 24, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
ताज़ा खबर
भारत

Bengal Election : फाल्टा सीट पर TMC को झटका, जहांगीर खान ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, BJP का तंज- ‘पुष्पा फुस्स हो गया’

Bengal Election : फाल्टा सीट पर TMC को झटका, जहांगीर खान ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, BJP का तंज- ‘पुष्पा फुस्स हो गया’

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। उनके इस निर्णय के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने टीएमसी पर तीखा हमला बोला है। केंद्रीय राज्य मंत्री Sukanta Majumdar ने तंज कसते हुए कहा कि इस बार ‘पुष्पा’ पूरी तरह ‘फुस्स’ हो गया।

कोलकाता में मीडिया से बातचीत के दौरान सुकांत मजूमदार ने कहा कि कई लोग ‘पुष्पा’ बनने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस बार सबकी हवा निकल गई। उन्होंने कहा कि डायमंड हार्बर इलाके में बड़े-बड़े पोस्टर लगाए जाते थे, जिन पर लिखा होता था—‘एबी झुकेगा नहीं’, लेकिन अब सभी झुक रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि “एबी का एजेंट भी झुक गया है और आने वाले समय में एबी भी झुकेगा।” यहां एबी से उनका इशारा टीएमसी सांसद Abhishek Banerjee की ओर था।

सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में पहले लोगों को मतदान करने से रोका जाता था, लेकिन अब सत्ता बदलने के बाद अत्याचारों का हिसाब लिया जाएगा। वहीं टीएमसी नेता Kunal Ghosh के बयान पर उन्होंने कहा कि उनके बयानों पर भरोसा नहीं किया जा सकता, क्योंकि वे “रस्सी पर चलने” जैसी राजनीति करते हैं।

इधर बीजेपी नेता Locket Chatterjee ने भी टीएमसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि फाल्टा क्षेत्र में लंबे समय से धांधली होती रही और लोग वोट नहीं डाल पा रहे थे। उन्होंने सवाल उठाया कि 80 विधायक होने के बावजूद टीएमसी का उम्मीदवार चुनाव लड़ने से पीछे क्यों हट गया।

नगर निगम की ओर से अभिषेक बनर्जी को नोटिस दिए जाने के मुद्दे पर लॉकेट चटर्जी ने कहा कि सरकार कानून और संविधान के तहत कार्रवाई कर रही है और जनता सब कुछ देख रही है।

हालांकि जहांगीर खान ने यह स्पष्ट नहीं किया कि चुनाव न लड़ने का फैसला उन्होंने पार्टी नेतृत्व या अभिषेक बनर्जी के निर्देश पर लिया है या नहीं। टीएमसी ने भी साफ कर दिया कि यह पूरी तरह उनका निजी फैसला है, पार्टी का नहीं।

मंगलवार सुबह आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जहांगीर खान ने कहा कि मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने फाल्टा के विकास के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की है, इसलिए वे चुनाव से अपना नाम वापस ले रहे हैं। हालांकि नामांकन वापसी की समयसीमा समाप्त हो चुकी है, इसलिए ईवीएम में उनका नाम बना रहेगा, भले ही वे सक्रिय रूप से चुनाव न लड़ें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading