September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज भारत बंद, जमशेदपुर की 1200 मेडिकल दुकानें रहेंगी बंद, अपोलो फार्मेसी समेत 59 मेडिकल स्टोर्स आम दिनों की तरह खुले रहेंगे

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज भारत बंद, जमशेदपुर की 1200 मेडिकल दुकानें रहेंगी बंद, अपोलो फार्मेसी समेत 59 मेडिकल स्टोर्स आम दिनों की तरह खुले रहेंगे

जमशेदपुर : ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म्स द्वारा दवाओं की ऑनलाइन बिक्री और भारी छूट के विरोध में ‘ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स’ (AIOCD) ने बुधवार को 24 घंटे के देशव्यापी बंद का आह्वान किया है। संगठन के अनुसार इस विरोध प्रदर्शन में देशभर के करीब 15 लाख से अधिक केमिस्ट और ड्रगिस्ट शामिल होंगे और अपनी दुकानें बंद रखेंगे। हालांकि मरीजों की सुविधा को देखते हुए आपातकालीन दवाओं की उपलब्धता के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

इधर, झारखंड केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने भी इस बंद को समर्थन दिया है। एसोसिएशन के जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष पंकज छाबरा ने बताया कि जिले की लगभग 1200 थोक और खुदरा दवा दुकानें मंगलवार रात 12 बजे से बुधवार रात 12 बजे तक बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर पूरे राज्य में बंद प्रभावी रहेगा।

वहीं, पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने कहा है कि जिले के सभी नर्सिंग होम में संचालित दवा दुकानें और अपोलो फार्मेसी की शाखाएं सामान्य रूप से खुली रहेंगी। इसके अलावा अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन से जुड़े शहरी क्षेत्र के करीब 59 मेडिकल स्टोर्स भी आम दिनों की तरह संचालित होंगे।

आपात स्थिति में इन दवा दुकानों से कर सकते हैं संपर्क

  • बिष्टुपुर – जयगुरु मेडिकल – 9835303134
  • साकची – लाइफ लाइन नर्सिंग होम – 9709417399
  • मानगो – गुरुनानक नर्सिंग होम – 9006900966
  • जुगसलाई – ओरिएंट डिस्ट्रीब्यूटर – 9470198296
  • परसुडीह – आशुतोष मेडिकल – 7488038564
  • कदमा – न्यू रिलीफ मेडिकल – 7979846627
  • हाता – नीलू मेडिकल हॉल – 8609130023
  • घाटशिला – शुभम मेडिकल – 9835378358

इसके अलावा अपोलो फार्मेसी की साकची, मानगो, सोनारी, बिष्टुपुर, आदित्यपुर, जुगसलाई और मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित शाखाएं भी खुली रहेंगी।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading