August 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

झारखंड में INTUC का संगठन विस्तार, नई अस्थायी नियुक्तियों की घोषणा

झारखंड में INTUC का संगठन विस्तार, नई अस्थायी नियुक्तियों की घोषणा

जमशेदपुर : झारखंड में भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (फेडरेशन) INTUC ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई अस्थायी नियुक्तियों की घोषणा की है। यह निर्णय संगठन के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष शैतानसिंह सोलंकी के निर्देश पर लिया गया।

जारी आदेश के अनुसार, झारखंड प्रदेश में की गई सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। हालांकि, इन्हें सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति और आगामी संगठनात्मक बैठक अथवा सम्मेलन में पुष्टि के अधीन रखा गया है।

संगठन ने स्पष्ट किया है कि नियमित संगठनात्मक चुनाव संपन्न होने तक ये नियुक्तियां अस्थायी रूप से प्रभावी रहेंगी। साथ ही, संगठन के हित में सक्षम प्राधिकारी को किसी भी नियुक्ति में संशोधन, प्रतिस्थापन या उसे वापस लेने का अधिकार सुरक्षित रहेगा।

INTUC नेतृत्व ने भरोसा जताया है कि नई नियुक्तियों से झारखंड में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा मजदूर हितों की लड़ाई को नई दिशा और गति प्राप्त होगी।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading