बोकारो के पिकनिक स्पॉट पर दामोदर नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, ट्यूशन जाने की बात कह घर से निकले थे तीन दोस्त

बोकारो : झारखंड के बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र स्थित बारवाघाट पिकनिक स्पॉट पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। दामोदर नदी में नहाने गए Mid Point Public School के दो छात्र गहरे पानी में डूब गए। इनमें से एक छात्र विष्णु का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे छात्र सन्नी की तलाश देर शाम तक जारी रही। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार एलएच आजाद नगर निवासी तीन छात्र — सन्नी, विष्णु और रवि — मंगलवार सुबह करीब 11 बजे स्कूटी से बारवाघाट पहुंचे थे। घर से निकलते समय तीनों ने ट्यूशन जाने की बात कही थी, लेकिन बाद में वे दामोदर नदी में नहाने चले गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नहाने के दौरान विष्णु और सन्नी अचानक गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में बहने लगे। दोनों को डूबता देख किनारे मौजूद रवि ने शोर मचाया। इसके बाद स्थानीय लोग और गोताखोर मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

तलाशी अभियान के दौरान नदी में नहा रहे कुछ युवकों को हटाने को लेकर स्थानीय लोगों के बीच विवाद और हाथापाई भी हुई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए।

हरला थाना पुलिस और प्रशासनिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। विष्णु को गंभीर हालत में बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे छात्र सन्नी की तलाश लगातार जारी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बारवाघाट में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब तक सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। लोगों का कहना है कि नदी किनारे चेतावनी बोर्ड, सुरक्षा बैरिकेडिंग और गोताखोरों की स्थायी तैनाती नहीं होने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चक्रधरपुर रेल मंडल में बढ़ा असंतोष, चार अनुभवी लोको पायलटों ने लिया VRS

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में प्रशासनिक नीतियों और ट्रांसफर-पोस्टिंग में कथित अनियमितताओं को लेकर लोको पायलटों में नाराजगी गहराती...

महाराष्ट्र दौरे में विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ को जमशेदपुर में शाखा खोलने का दिया निमंत्रण

जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति इन दिनों महाराष्ट्र के सात दिवसीय अध्ययन दौरे पर है। समिति की अध्यक्ष एवं...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

पेट्रोल-डीजल महंगा: हैदराबाद में सबसे महंगा पेट्रोल, देहरादून में सबसे सस्ता, जमशेदपुर में 100.76 रुपये लीटर पेट्रोल, 95.68 रुपये डीजल

जमशेदपुर/ नई दिल्ली : : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरकार बढ़ोतरी कर दी गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल...

​ऋषव ऑटोमोबाइल्स ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क, झारखंड के पहले यॉर्क सर्विस सेंटर में 5वीं सर्विस वैन का हुआ भव्य उद्घाटन

यॉर्क इंडिया के सेल्स हेड नितिन निझावन ने किया शुभारंभ दूरदराज के ग्राहकों को अब मिलेगी ऑन-साइट और त्वरित तकनीकी सेवा ​जमशेदपुर। ग्राहकों को बेहतर, आधुनिक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत