saraikela kharsawan : सरायकेला: टाटा-कांड्रा मार्ग अतिक्रमण हटाओ अभियान पर चंपाई सोरेन की पहल, दुकानदारों से सहयोग की अपील

पूर्व मुख्यमंत्री बोले- अतिक्रमण हटे, लेकिन गरीब दुकानदारों की रोजी-रोटी भी सुरक्षित रहे

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के टाटा-कांड्रा मार्ग पर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर सोमवार को स्थानीय भाजपा विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren ने अतिक्रमणकारी दुकानदारों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने दुकानदारों से प्रशासन और नगर निगम को सहयोग करने की अपील की।

इस दौरान आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश और आदित्यपुर बाजार मास्टर मनोज पासवान भी मौजूद रहे। बैठक में टाटा-कांड्रा मार्ग के सर्विस रोड पर बढ़ते अतिक्रमण और उससे उत्पन्न हो रही यातायात समस्याओं पर चर्चा की गई।

मानवीय संवेदनाओं के साथ हो कार्रवाई : चंपाई सोरेन

चंपाई सोरेन ने कहा कि सर्विस रोड से अतिक्रमण हटाना जरूरी है ताकि लोगों को जाम और आवागमन की परेशानी से राहत मिल सके। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कार्रवाई करते समय गरीब और फुटपाथी दुकानदारों की आजीविका का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

उन्होंने थाना रोड, आकाशवाणी चौक, प्रभात पार्क समेत अन्य क्षेत्रों के फुटपाथी दुकानदारों से सीमित दायरे में दुकान लगाने का अनुरोध किया, ताकि यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहे और छोटे कारोबारियों की रोजी-रोटी भी प्रभावित न हो।

विधायक के हस्तक्षेप के बाद अभियान रहा स्थगित

सूत्रों के अनुसार, विधायक के हस्तक्षेप के बाद सोमवार को आदित्यपुर क्षेत्र में प्रस्तावित अतिक्रमण हटाओ अभियान स्थगित रखा गया। हालांकि नगर निगम प्रशासन ने साफ किया है कि सर्विस रोड को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई लगातार की जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चक्रधरपुर रेल मंडल में बढ़ा असंतोष, चार अनुभवी लोको पायलटों ने लिया VRS

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में प्रशासनिक नीतियों और ट्रांसफर-पोस्टिंग में कथित अनियमितताओं को लेकर लोको पायलटों में नाराजगी गहराती...

महाराष्ट्र दौरे में विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ को जमशेदपुर में शाखा खोलने का दिया निमंत्रण

जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति इन दिनों महाराष्ट्र के सात दिवसीय अध्ययन दौरे पर है। समिति की अध्यक्ष एवं...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

MATHURA : प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा और एकांतिक दर्शन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, स्वास्थ्य कारणों से लिया गया फैसला

प्रेमानंद महाराज लंबे समय से किडनी संबंधी बीमारी से हैं पीड़ित, नियमित चल रही डायलिसिस, सेहत को लेकर पहले भी रोका जा चुका है पदयात्रा मथुरा...

जमशेदपुर में ‘रोटाक्वेस्ट 2026’ इंटर रोटरैक्ट क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

जमशेदपुर : शहर के विभिन्न रोटरी क्लबों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “रोटाक्वेस्ट 2026” इंटर रोटरैक्ट क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत