RAMGARH रामगढ़ के साडम गांव में वरमाला के बाद मंडप से दुल्हन गायब , रातभर चली पंचायत, खाली हाथ लौटी बारात

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र स्थित साडम गांव में एक शादी समारोह उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब वरमाला की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन अचानक गायब हो गई। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया। पूरी रात पंचायत चलती रही, लेकिन दुल्हन का कोई पता नहीं चला। अंततः दूल्हे पक्ष को बिना दुल्हन के ही बारात वापस ले जानी पड़ी। मामला अब गोला थाना पहुंच गया है, जहां दोनों पक्षों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, साडम गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी दुलमी प्रखंड के ब्यांग गांव निवासी युवक से तय की थी। तय तिथि 14 मई को दूल्हा बारात लेकर साडम गांव पहुंचा। बारात का धूमधाम से स्वागत किया गया और वरमाला की रस्म भी संपन्न हुई। बारातियों ने भोजन किया और विवाह की अगली रस्मों का इंतजार करने लगे।

इसी बीच, जब मंडप में विवाह की रस्म शुरू होने का समय आया, तो दुल्हन वहां नहीं पहुंची। काफी देर तक इंतजार के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। बाद में पता चला कि युवती घर छोड़कर चली गई है। यह खबर मिलते ही दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। परिजन रोने-बिलखने लगे, जबकि ग्रामीण भी इस घटना से हैरान रह गए।

दूल्हा मंडप में अकेला बैठा दुल्हन का इंतजार करता रहा। वहीं, दुल्हन के गायब होने की खबर मिलते ही लड़का पक्ष नाराज हो गया। उन्होंने शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग करते हुए कहा कि या तो दुल्हन को वापस लाया जाए या फिर खर्च लौटाया जाए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई और मामला पंचायत तक पहुंच गया। पूरी रात पंचायत चलती रही। गांव के बुजुर्गों और समाज के लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया।

सुबह तक युवती के वापस नहीं लौटने पर दोनों पक्ष गोला थाना पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड में मेडिकल शिक्षा को बड़ी सौगात, एमजीएम JAMSHEDPUR और एसएनएमएमसीएच DHANBAD में बढ़ेंगी MBBS-PG सीटें

रांची : झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। भारत सरकार ने राज्य के दो...

JAMSHEDPUR : 29 वर्षों से जारी है माधुरी दीक्षित के जन्मदिन का अनोखा उत्सव, पप्पू सरदार ने दिव्यांगों संग बांटी खुशियां

जमशेदपुर: बॉलीवुड अभिनेत्री Madhuri Dixit के जन्मदिन पर जमशेदपुर में आयोजित दो दिवसीय उत्सव का समापन शुक्रवार को उत्साह और उल्लास के साथ हुआ।...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में बदला मौसम का मिजाज: भीषण गर्मी के बाद तेज आंधी और बारिश से मिली राहत

जमशेदपुर में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। सुबह से ही शहर में तेज...

परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा स्कूल में किशोरी हत्याकांड का खुलासा, शादी के दबाव में युवक ने घोंट दिया गला

जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सोपोडेरा मिडिल स्कूल परिसर में किशोरी का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत