रांची के कटहल मोड़ के समीप वाहन से 9 लाख रुपये नकद बरामद

By टाउन पोस्ट डेस्क 4 • Published February 10, 2026
रांची के कटहल मोड़ के समीप वाहन से 9 लाख रुपये नकद बरामद

रांची। कटहल मोड़ के पास पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध वाहन से 9 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके पर ही पूरी राशि जब्त कर ली।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद नकद राशि चुनाव में खर्च करने के उद्देश्य से ले जाई जा रही थी या किसी अन्य कारण से। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Also Read:  पतरातू डैम में म्यूजिकल फाउंटेन और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का शुभारंभ, झारखंड पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

निकाय चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रात के समय भी वाहन जांच अभियान जारी रहेगा, ताकि आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में 23 फरवरी को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है। इस अवधि में भारी मात्रा में नकद रखना नियमों के विरुद्ध है। इसी कारण राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और चेक पोस्ट व चौक-चौराहों पर लगातार वाहन जांच की जा रही है

Also Read:  JPSC Main Exam 2025 Postponed: झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित, जल्द जारी होगी नई तिथि

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading