जमशेदपुर में आशा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की लॉन्चिंग, कम फीस में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का दावा

जमशेदपुर : जमशेदपुर में आशा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की लॉन्चिंग सेरेमनी धूमधाम से आयोजित की गई। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों में डॉ. अंसार, डॉक्टर हसन इमाम (इंटरनेशनल हैंडबॉल कोच एवं मैनेजर हेल्थ एंड वेलनेस, टाटा स्टील), प्रोफेसर गौहर अज़ीज़ (उर्दू विभाग, करीम सिटी कॉलेज), नीलोफर हुसैन (पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी, कपाली नगर परिषद), जेबा खान (पूर्व मेयर प्रत्याशी, मानगो नगर निगम), शकील असलम (फाउंडर एंड डायरेक्टर, राष्ट्रीय टेक्निकल इंस्टिट्यूट) और मुफ्ती निशांत (इमाम, मस्जिद-ए-रहमान) शामिल रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को बुके और शॉल देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर संस्थान के फाउंडर नासिक अंसार ने बताया कि आशा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की शुरुआत खासतौर पर उन छात्रों के लिए की गई है, जो आर्थिक कारणों से महंगी कोचिंग संस्थानों में दाखिला नहीं ले पाते। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कराना है।

उन्होंने बताया कि यह संस्थान अन्य कोचिंग संस्थानों से अलग होगा, क्योंकि यहां कोटा, महाराष्ट्र और दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों से अनुभवी शिक्षकों को जोड़ा गया है। इससे छात्रों को अपने ही शहर में रहकर उच्चस्तरीय तैयारी का अवसर मिलेगा। साथ ही कम खर्च और अभिभावकों की निगरानी में पढ़ाई करने का लाभ भी छात्रों को मिलेगा।

कार्यक्रम का संचालन शाहिद रज़ा ने आकर्षक अंदाज में किया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चांडिल में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 अवैध महुआ शराब अड्डे ध्वस्त

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में चांडिल थाना...

शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत, सेंसेक्स 450 अंक चढ़ा; अडानी पोर्ट्स और एनटीपीसी में तेजी

नई दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को शानदार तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 450 अंकों से अधिक उछल...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

triple murder in Jamshedpur जमशेदपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एग्रिको में रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मी ने पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की हत्या...

टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी रविंद्र सिंह ने दिया घटना को अंजाम वारदात को अंजाम देने के बाद खुद पुलिस को फोन कर दी घटना...

वर्कर्स कॉलेज में कला-विज्ञान संकाय बंद करने पर विरोध

जमशेदपुर के वर्कर्स कॉलेज में कला और विज्ञान संकाय बंद करने के फैसले के खिलाफ अभाविप ने प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय प्रशासन से निर्णय वापस लेने की मांग की।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत