चाकुलिया में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए झाड़ग्राम रेफर

चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया-माटीहाना मुख्य सड़क पर चौठिया गांव के पास मंगलवार देर शाम दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चाकुलिया नगर पंचायत के मुस्लिम बस्ती निवासी मो. रिजवान, मो. आरिफ तथा जुगीपाड़ा निवासी कृष्णा देवनाथ शामिल हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चाकुलिया लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार पंकज गोप, कृष्णा देवनाथ और लुलू गोप लोधाशोली की ओर जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार मो. रिजवान और मो. आरिफ बहरागोड़ा से चाकुलिया लौट रहे थे। इसी दौरान चौठिया गांव के समीप दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मो. रिजवान, मो. आरिफ और कृष्णा देवनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पंकज गोप और लुलू गोप को मामूली चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही चाकुलिया थाना के एएसआई सुनील कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चांपा मेगा ब्लॉक का असर: जून में टाटानगर समेत कई रूटों की दर्जनों ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

जमशेदपुर : जून 2026 में रेल यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में...

जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल के लिए मारामारी, दूसरे दिन भी पंपों पर लंबी कतारें

जमशेदपुर : जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी शहर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत, सेंसेक्स 450 अंक चढ़ा; अडानी पोर्ट्स और एनटीपीसी में तेजी

नई दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को शानदार तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 450 अंकों से अधिक उछल...

डायन प्रथा के खिलाफ लड़ने वाली छुटनी महतो ने किया पीएम मोदी की सात अपीलों का समर्थन

सरायकेला : डायन प्रथा के खिलाफ लंबे समय से सामाजिक जागरूकता अभियान चलाने वाली सामाजिक कार्यकर्ता छुटनी महतो ने प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा देशवासियों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत