जमशेदपुर : जून 2026 में रेल यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चांपा स्टेशन पर चौथी रेल लाइन को मुख्य ट्रैक से जोड़ने के लिए मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात के बीच चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है और कई ट्रेनें देरी से चलेंगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी लाइन परियोजना का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। करीब 180 किलोमीटर तक लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। अब चांपा स्टेशन पर इसे मुख्य रेल मार्ग से जोड़ने का कार्य 7 जून से 19 जून 2026 तक किया जाएगा। रेलवे का कहना है कि इस परियोजना से भविष्य में ट्रेनों की रफ्तार और समयबद्धता में सुधार होगा, लेकिन फिलहाल यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ेगी।
इस मेगा ब्लॉक का सबसे अधिक असर टाटानगर और बिहार रूट की ट्रेनों पर पड़ेगा। टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस (18113/18114) और टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस (18109/18110) को 19 जून तक रद्द किया गया है। वहीं दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस भी 10 से 16 जून के बीच अलग-अलग दिनों में नहीं चलेगी। इसके अलावा बिलासपुर-बक्सर और पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेंगी।
रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, हटिया-पुणे एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, शालीमार-भुज एक्सप्रेस, पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस, एलटीटी-गया एक्सप्रेस समेत कई लंबी दूरी की ट्रेनों को भी जून के दूसरे और तीसरे सप्ताह में रद्द किया गया है। इससे गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान और दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी होगी।
हालांकि रेलवे ने कुछ प्रीमियम ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। हावड़ा-पुणे दुरंतो, सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर रूट से चलाया जाएगा।
इसके अलावा पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस और सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस को निर्धारित समय से कई घंटे देरी से चलाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांच लेने की अपील की है।
रद्द होने वाली ट्रेनें
07 से 18 जून 2026 तक टाटानगर से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
08 से 19 जून 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
08 से 19 जून 2026 तक टाटानगर व नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
12 से 16 जून 2026 तक दुर्ग से चलने वाली 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
10 से 14 जून 2026 तक आरा से चलने वाली 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
11 से 15 जून 2026 तक अहमदाबाद व हावड़ा से चलने वाली 12833/12834 अहमदाबाद-हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12 जून 2026 को हावड़ा से चलने वाली 12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
14 जून 2026 को सीएसएमटी से चलने वाली 12869 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12 व 15 जून 2026 को हटिया से चलने वाली 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
14 व 17 जून 2026 को पुणे से चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
10 जून 2026 को पुरी से चलने वाली 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13 जून 2026 को जोधपुर से चलने वाली 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
10 व 11 जून 2026 को पोरबंदर से चलने वाली 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12 व 13 जून 2026 को शालीमार से चलने वाली 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
14 जून 2026 को ओखा से चलने वाली 22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
16 जून 2026 को शालीमार से चलने वाली 22906 शालीमार-ओखा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13 जून 2026 को कामाख्या से चलने वाली 22512 कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
16 जून 2026 को एलटीटी से चलने वाली 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13 जून 2026 को उदयपुर से चलने वाली 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
14 जून 2026 को शालीमार से चलने वाली 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
10 जून 2026 को गया से चलने वाली 22358 गया-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12 जून 2026 को एलटीटी से चलने वाली 22357 एलटीटी-गया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12 जून 2026 को वास्कोडिगमा से चलने वाली 17321 वास्कोडिगमा-जसीडीह एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
15 जून 2026 को जसीडीह से चलने वाली 17322 जसीडीह-वास्कोडिगमा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11 जून 2026 को हैदराबाद से चलने वाली 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
14 जून 2026 को रक्सौल से चलने वाली 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
09 व 13 जून 2026 को चर्लपल्ली से चलने वाली 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12 व 16 जून 2026 को दरभंगा से चलने वाली 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
14 जून 2026 को श्रीगंगानगर से चलने वाली 20471 श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
17 जून 2026 को पुरी से चलने वाली 20472 पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13 जून 2026 को शालीमार से चलने वाली 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
16 जून 2026 को भुज से चलने वाली 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
10 जून 2026 को रानी कमलापति से चलने वाली 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11 जून 2026 को सांतरागाछी से चलने वाली 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
10 जून 2026 को सांतरागाछी से चलने वाली 20828 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11 जून 2026 को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12 जून 2026 को पोरबंदर से चलने वाली 12949 पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
14 जून 2026 को सांतरागाछी से चलने वाली 12950 सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
09 जून 2026 को इंदौर से चलने वाली 20917 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11 जून 2026 को पुरी से चलने वाली 20918 पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11 जून 2026 को बलसाड से चलने वाली 22909 बलसाड-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
14 जून 2026 को पुरी से चलने वाली 22910 पुरी-बलसाड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
09 जून 2026 को पुरी से चलने वाली 22866 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11 जून 2026 को एलटीटी से चलने वाली 22865 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13 जून 2026 को सांतरागाछी से चलने वाली 20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
15 जून 2026 को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12 जून 2026 को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13 जून 2026 को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13 जून 2026 को मालदाटाउन से चलने वाली 13425 मालदाटाउन-सूरत एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
15 जून 2026 को सूरत से चलने वाली 13426 सूरत-मालदाटाउन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
15 जून 2026 को नांदेड़ से चलने वाली 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
17 जून 2026 को सांतरागाछी से चलने वाली 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12 व 13 जून 2026 को हटिया से चलने वाली 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
14 व 15 जून 2026 को एलटीटी से चलने वाली 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12 व 13 जून 2026 को विशाखापटनम से चलने वाली 20807 विशाखापटनम–अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13 व 14 जून 2026 को अमृतसर से चलने वाली 20808 अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
09 व 12 जून 2026 को यशवंतपुर से चलने वाली 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11 व 14 जून 2026 को कोरबा से चलने वाली 12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11 व 15 जून 2026 को तिरुअनंतपुरम नॉर्थ से चलने वाली 22648 तिरुअनंतपुरम नॉर्थ-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13 व 17 जून 2026 को कोरबा से चलने वाली 22647 कोरबा-तिरुअनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
10 व 11 जून 2026 को एलटीटी से चलने वाली 12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12 व 13 जून 2026 को शालीमार से चलने वाली 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11 से 15 जून 2026 तक पुरी व योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली 18477/18478 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
प्रीमियम ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित
11 व 13 जून 2026 को हावड़ा से चलने वाली 12222 हावड़ा-पुणे दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया झारसुगुड़ा–टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी।
13 व 15 जून 2026 को पुणे से चलने वाली 12221 पुणे-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
11 व 13 जून 2026 को सीएसएमटी से चलने वाली 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
12 व 15 जून 2026 को हावड़ा से चलने वाली 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया झारसुगुड़ा–टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी।
12 व 13 जून 2026 को एलटीटी से चलने वाली 12101 एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
14 व 15 जून 2026 को शालीमार से चलने वाली 12102 शालीमार-एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया झारसुगुड़ा–टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी।
11 व 15 जून 2026 को भुवनेश्वर से चलने वाली 12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया झारसुगुड़ा–टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी।
13 व 17 जून 2026 को एलटीटी से चलने वाली 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
