August 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
भारत

JEE Advanced 2026 Admit Card जारी, यहां जानें डाउनलोड करने का तरीका और परीक्षा शेड्यूल

JEE Advanced 2026 Admit Card जारी, यहां जानें डाउनलोड करने का तरीका और परीक्षा शेड्यूल

नई दिल्ली : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने JEE Advanced 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिले की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट JEE Advanced Official Website पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। हॉल टिकट में परीक्षा की तारीख, समय, परीक्षा केंद्र का पता, उम्मीदवार का नाम, फोटो, हस्ताक्षर और परीक्षा दिवस से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

ऐसे डाउनलोड करें JEE Advanced 2026 Admit Card

  • सबसे पहले JEE Advanced Official Website पर जाएं।
  • होमपेज पर “Important Announcements” सेक्शन में दिए गए “Admit Card for JEE (Advanced) 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज कर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक दिखाई देगा।
  • लिंक पर क्लिक कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

17 मई को होगी परीक्षा

IIT रुड़की 17 मई 2026 को JEE Advanced परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी।

  • पेपर-1 : सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • पेपर-2 : दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

उम्मीदवारों के लिए दोनों पेपर में शामिल होना अनिवार्य होगा। दोनों पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से प्रश्न पूछे जाएंगे।

परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं

JEE Advanced 2026 के परीक्षा पैटर्न में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। IIT रुड़की ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का प्रारूप पिछले वर्षों की तरह ही रहेगा। हालांकि पैटर्न में बदलाव को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन फिलहाल छात्रों को पुराने पैटर्न के अनुसार ही परीक्षा देनी होगी।

देश के 23 IIT समेत अन्य शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित इस परीक्षा में JEE Main के आधार पर करीब 2.5 लाख अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा। JEE Advanced 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 अप्रैल से 2 मई तक चली थी।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो तुरंत IIT रुड़की के संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading