7 साल से तैयार बालीगुमा पानी टंकी में अब तक नहीं पहुंचा पानी, सरयू राय ने PHED इंजीनियरों पर उठाए सवाल

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को मानगो पेयजल परियोजना के तहत निर्मित बालीगुमा पानी टंकी का निरीक्षण किया। यह टंकी पिछले सात वर्षों से बनकर तैयार है, लेकिन अब तक उसमें पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि मानगो नगर निगम की ओर से पानी का कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। इसी शिकायत के आधार पर विधायक ने स्थल निरीक्षण कर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (PHED) के कार्यपालक अभियंता से फोन पर बातचीत की।

निरीक्षण के दौरान सरयू राय ने कहा कि टंकी निर्माण के समय ही पाइपलाइन पहुंचाने की योजना बनाई गई थी। क्षेत्र में पाइपलाइन भी बिछा दी गई, लेकिन टंकी तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था अब तक तय नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि दोबारा विधायक बनने के बाद से वे लगातार इस मामले की जानकारी लेते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों ने उन्हें बताया था कि एनएच से पाइपलाइन पार कराने के लिए एनओसी नहीं मिलने के कारण काम अटका हुआ है। लेकिन जब उन्होंने खुद जानकारी ली तो पता चला कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) एनओसी देने के लिए तैयार था, जबकि विवाद विभाग और ठेकेदार के बीच 10 लाख रुपये खर्च को लेकर चल रहा था। विभाग ठेकेदार से राशि देने को कह रहा था और ठेकेदार विभाग से। यह विवाद करीब तीन वर्षों तक चलता रहा।

सरयू राय ने कहा कि विधायक बनने के छह माह के भीतर उन्होंने एनओसी दिलवा दी, लेकिन उसके बाद PHED ने नया बहाना बनाते हुए कहा कि एनएच-33 पर बन रहे फ्लाईओवर के कारण एलाइनमेंट में दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया कि दो महीने पहले उन्होंने एनएचएआई के ठेकेदार से बात की थी, जिसने स्पष्ट कहा था कि उनकी ओर से कोई बाधा नहीं है और पाइपलाइन ले जाने का रास्ता भी बताया गया है।

विधायक ने कहा कि अब केवल डिमना चौक से डिमना नाला और वहां से सुखना बस्ती तक पाइपलाइन बिछाने का काम बाकी है, लेकिन उसमें भी लगातार ढिलाई बरती जा रही है। उन्होंने मौके से ही कार्यपालक अभियंता से बातचीत की। अभियंता ने कहा कि एनएचएआई पहले अपना कार्य पूरा करने की बात कह रहा है, जबकि एनएचएआई के ठेकेदार ने विधायक को बताया कि सड़क किनारे बने यूटिलिटी सेक्टर से पाइपलाइन ले जाई जा सकती है। इसके लिए करीब 300 मीटर तक मैनुअल कार्य करना होगा।

सरयू राय ने कहा कि वह गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे संबंधित स्थल पर फिर जाएंगे। वहां एनएचएआई के ठेकेदार और PHED के अधिकारियों को बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि विभागीय इंजीनियर इसी तरह लोगों को गुमराह करते रहे और काम में बाधा डालते रहे, तो वह इस मामले की शिकायत विभागीय मंत्री और सचिव से करेंगे।

डीप बोरिंग सह पानी टंकी का उद्घाटन

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को बालीगुमा के सुकना बस्ती में काली मंदिर के समीप विधायक निधि से 6 लाख 41 हजार रुपये की लागत से निर्मित डीप बोरिंग सहित पानी टंकी का उद्घाटन किया। इस पानी टंकी की कुल क्षमता 5 हजार लीटर है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

CBSE 12वीं रिजल्ट घोषित, 85.20% छात्र सफल; लड़कियों ने फिर मारी बाजी

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को कक्षा 12वीं मुख्य परीक्षा 2025-26 का परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष कुल...

Amul-Mother Dairy Milk Price Hike: अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, 14 मई से लागू होंगी नई कीमतें

नई दिल्ली: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब दूध भी महंगा हो गया है। Amul के बाद Mother Dairy ने भी दूध की...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

टीएमएच में ऑपरेशन के बाद वृद्ध मरीज की मौत

जमशेदपुर के टीएमएच में ऑपरेशन के बाद 78 वर्षीय मरीज की मौत पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया और अस्पताल में हंगामा किया।

बोकारो स्टील की जमीन पर अतिक्रमण रोकने गई टीम पर हमला, पत्थरबाजी में दो होमगार्ड जवान घायल

बोकारो : बोकारो जिले के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर 12ए काली मंदिर के पास बोकारो स्टील की जमीन पर अतिक्रमण हटाने गई...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत