September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

मानगो को पूर्ण अनुमंडल बनाने की मांग तेज, जनआंदोलन की चेतावनी

मानगो को पूर्ण अनुमंडल बनाने की मांग तेज, जनआंदोलन की चेतावनी

जमशेदपुर: मानगो क्षेत्र को पूर्ण अनुमंडल (सब-डिवीजन) घोषित करने की मांग अब तेज होती जा रही है। जमशेदपुर जन कल्याण समिति और क्षेत्र के लोगों ने राज्य सरकार से जल्द मानगो को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग की है। इस संबंध में समिति की ओर से राज्यपाल, उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा गया।

समिति के अध्यक्ष नसीम अंसारी ने कहा कि मानगो जनसंख्या, भौगोलिक विस्तार और प्रशासनिक दृष्टि से एक बड़े शहरी क्षेत्र के रूप में विकसित हो चुका है। लगातार बढ़ती आबादी और शहरी समस्याओं के कारण लोगों को सरकारी कार्यों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में बताया गया है कि वर्तमान में भूमि, राजस्व, जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और जन शिकायतों से जुड़े कार्यों के लिए लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इससे आम नागरिकों का समय और पैसा दोनों खर्च होता है।

समिति ने मांग के समर्थन में कई तर्क भी दिए हैं। उनका कहना है कि मानगो को अलग अनुमंडल का दर्जा मिलने से प्रशासनिक सेवाएं स्थानीय स्तर पर सुलभ होंगी। साथ ही सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, जलापूर्ति, सफाई और कानून-व्यवस्था से जुड़े विकास कार्यों में तेजी आएगी। बढ़ती ट्रैफिक समस्या और अन्य शहरी चुनौतियों के समाधान में भी इससे मदद मिलेगी।

समिति ने सरकार से जनहित में जल्द से जल्द मानगो को पूर्ण अनुमंडल घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि मांग पर सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो क्षेत्र की जनता लोकतांत्रिक तरीके से जनआंदोलन करने को बाध्य होगी।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading