CBSE 12वीं रिजल्ट घोषित, 85.20% छात्र सफल; लड़कियों ने फिर मारी बाजी

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को कक्षा 12वीं मुख्य परीक्षा 2025-26 का परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष कुल 85.20 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3.19 प्रतिशत कम है।

रिजल्ट में इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86 फीसदी दर्ज किया गया, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 82.13 फीसदी रहा। इस तरह लड़कियों ने लड़कों से 6.73 प्रतिशत अधिक सफलता हासिल की। हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में दोनों वर्गों के परिणाम में गिरावट देखी गई है। वर्ष 2024-25 में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64 फीसदी और लड़कों का 85.70 फीसदी था।

इस वर्ष CBSE 12वीं परीक्षा में कुल 17,68,968 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें से 15,07,109 विद्यार्थियों को सफलता मिली। छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से ऑनलाइन रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं।

त्रिवेंद्रम क्षेत्र रहा अव्वल
क्षेत्रवार प्रदर्शन में त्रिवेंद्रम क्षेत्र ने 95.62 फीसदी पास प्रतिशत के साथ देशभर में पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद चेन्नई और बेंगलुरु क्षेत्र दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, लुधियाना क्षेत्र का पास प्रतिशत 87.92 फीसदी और पंचकूला क्षेत्र का 85.73 फीसदी दर्ज किया गया।

15 जुलाई को होगी सप्लीमेंट्री परीक्षा
CBSE ने बताया कि सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एक ही दिन में संपन्न होगी। वे छात्र, जिन्होंने 2026 में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की है और किसी एक विषय में अपने अंक सुधारना चाहते हैं, इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा 2025 और 2026 में कंपार्टमेंट श्रेणी में रखे गए विद्यार्थी भी इसमें भाग ले सकेंगे।

बोर्ड के अनुसार, कंपार्टमेंट श्रेणी के छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए तीन अवसर दिए जाते हैं और यह परीक्षा कई छात्रों के लिए अंतिम मौका साबित हो सकती है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

7 साल से तैयार बालीगुमा पानी टंकी में अब तक नहीं पहुंचा पानी, सरयू राय ने PHED इंजीनियरों पर उठाए सवाल

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को मानगो पेयजल परियोजना के तहत निर्मित बालीगुमा पानी टंकी का निरीक्षण किया। यह...

Amul-Mother Dairy Milk Price Hike: अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, 14 मई से लागू होंगी नई कीमतें

नई दिल्ली: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब दूध भी महंगा हो गया है। Amul के बाद Mother Dairy ने भी दूध की...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

कमीशन की मार, कर्ज का बोझ और टूटा हौसला : पीडीएस डीलर की मौत पर फूटा गुस्सा, व्यवस्था पर उठे सवाल

जमशेदपुर : आखिरकार आर्थिक तंगी की वजह से घाटशिला के पीडीएस डीलर की मौत हो गई। घाटशिला के पीडीएस डीलर मृणाल कांति रजक की...

टेल्को, जमशेदपुर में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ

जमशेदपुर: बच्चों में कौशल आधारित शिक्षा एवं ब्रेन डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंडियन एबाकस ने अपनी नई फ्रेंचाइजी शाखा का उद्घाटन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत