असम में आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे हिमंत बिस्व सरमा, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

नई दिल्ली : असम में भारतीय जनता पार्टी नीत राजग सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता संभालने जा रही है। भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा मंगलवार को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गुवाहाटी के खानापारा स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय मैदान में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य पूर्वाह्न 11:40 बजे उन्हें और नई मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके अलावा राजग शासित राज्यों के 40 से अधिक मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में मौजूद रह सकते हैं। समारोह में शामिल होने के लिए भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी गुवाहाटी पहुंच चुके हैं, जहां एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया।

असम में 2016 में पहली बार भाजपा नीत गठबंधन सत्ता में आया था। उस समय सर्वानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में राजग लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रहा है। गठबंधन में भाजपा, असम गण परिषद (अगप) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) शामिल हैं।

126 सदस्यीय विधानसभा में राजग ने रिकॉर्ड 102 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा ने अकेले 82 सीट जीतकर पहली बार अपने दम पर बहुमत हासिल किया, जबकि अगप और बीपीएफ को 10-10 सीटें मिली हैं।

हिमंत बिस्व सरमा के साथ नई मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों के भी शपथ लेने की संभावना है। शपथ ग्रहण के बाद नई सरकार अपने पहले 100 दिनों की प्राथमिकताओं का खाका पेश कर सकती है। इसमें भूमि अधिकार, अतिक्रमण हटाने के अभियान और विकास कार्यों को गति देने जैसे मुद्दों पर विशेष फोकस रहने की उम्मीद है।

चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने ‘पहचान, भूमि और सुरक्षा’ को प्रमुख मुद्दा बनाया था। हिमंत बिस्व सरमा पहले ही कह चुके हैं कि उनकी सरकार विकास की गति को और तेज करते हुए असम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में सिंहभूम चैंबर के ट्रेड लाइसेंस शिविर में उमड़ी व्यापारियों की भीड़

10 नए लाइसेंस बने, 13 का हुआ नवीनीकरण; 55 हजार रुपये का राजस्व संग्रह जमशेदपुर : Singhbhum Chamber of Commerce and Industry द्वारा Jamshedpur Notified...

नेतृत्व व नवाचार का भव्य संगम, 50 से अधिक कॉर्पोरेट हस्तियां सम्मानित

CEO Business Leadership Awards 2026 में उद्योग, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण पर मंथन नई दिल्ली : CEO Business Leadership Awards 2026 के तहत राजधानी नई...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

एग्रिको ट्रिपल मर्डर से दहला जमशेदपुर, रात तक हंसता-खेलता परिवार सुबह मिला खामोश

सुप्रिया सिंह के रिश्तेदार और पति भी गहरे सदमे में हत्या के बाद रविंद्र सिंह ने घर के पर्दों में लगा दी आग किचन की गैस...

जमशेदपुर में ‘लिबर्टी ब्लॉक’ एप लॉन्च, स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता को मिलेगा नया डिजिटल मंच

जमशेदपुर : जमशेदपुर में रविवार को स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डिजिटल समाचार मंच ‘लिबर्टी ब्लॉक’ के आधिकारिक एप...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत