जमशेदपुर:मनीष सिंह गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, हत्या की साजिश का खुलासा

जमशेदपुर। शहर में सक्रिय कुख्यात अपराधी मनीष सिंह गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गिरोह के एक अहम सदस्य शेंकी गोहिल (35) को गिरफ्तार कर एक संभावित बड़ी आपराधिक वारदात को टाल दिया है। गिरफ्तारी गोलमुरी थाना क्षेत्र के न्यू डीएस फ्लैट इलाके से की गई, जहां से पुलिस ने उसे दबोचते हुए कई महत्वपूर्ण सबूत भी बरामद किए हैं।

सिटी एसपी ललित मीणा ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को गुप्त सूचना मिली थी कि घाघीडीह केंद्रीय कारा में बंद कुख्यात अपराधी मनीष सिंह जेल से ही अपने नेटवर्क को संचालित कर रहा है। सूचना के अनुसार, वह अपने गुर्गों के माध्यम से शहर में किसी बड़ी हत्या की घटना को अंजाम देने और अवैध उगाही को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर और डीएसपी विधि-व्यवस्था तौकीर आलम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त निगरानी के आधार पर मंगलवार को छापेमारी कर शेंकी गोहिल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में शेंकी गोहिल ने कई अहम खुलासे किए हैं। उसने स्वीकार किया कि वह मनीष सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य है और गिरोह के लिए न सिर्फ आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था, बल्कि उगाही से प्राप्त पैसों का पूरा हिसाब-किताब भी वही संभालता था। उसने यह भी कबूल किया कि गिरोह किसी व्यक्ति की हत्या की साजिश रच रहा था, हालांकि संभावित शिकार के नाम का खुलासा उसने नहीं किया है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपित के पास से एक महिंद्रा थार वाहन, तीन मोबाइल फोन, दो इकरारनामा और 15 हस्ताक्षरयुक्त ब्लैंक चेक बरामद किए हैं। पुलिस का मानना है कि ये दस्तावेज अवैध लेनदेन और उगाही से जुड़े हो सकते हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

सिटी एसपी ने बताया कि शेंकी गोहिल का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले से सोनारी और गोलमुरी थानों में हत्या (धारा 302), हत्या का प्रयास (धारा 307) और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।

वहीं, इस गिरोह के सरगना मनीष सिंह के अलावा दीपक सिंह और रौशन सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन जेल से भी गिरोह का संचालन जारी था।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

CBSE 12वीं रिजल्ट घोषित, 85.20% छात्र सफल; लड़कियों ने फिर मारी बाजी

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को कक्षा 12वीं मुख्य परीक्षा 2025-26 का परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष कुल...

Amul-Mother Dairy Milk Price Hike: अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, 14 मई से लागू होंगी नई कीमतें

नई दिल्ली: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब दूध भी महंगा हो गया है। Amul के बाद Mother Dairy ने भी दूध की...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

पी एन बोस की 171वीं जयंती पर टाटा स्टील ने दी श्रद्धांजलि, वैज्ञानिक विरासत को किया याद

जमशेदपुर : Tata Steel ने मंगलवार को प्रख्यात भूवैज्ञानिक और दूरदर्शी विचारक प्रमथ नाथ बोस (पी एन बोस) की 171वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी...

CHANDRANATH RATH MURDER CASE कोलकाता हत्याकांड में बड़ा खुलासा : UPI ट्रांजैक्शन से शूटरों तक पहुंची पुलिस, यूपी-बिहार से 4 संदिग्ध हिरासत में

बाली टोल प्लाजा पर डिजिटल पेमेंट बना पुलिस की सबसे बड़ी लीड चंद्रनाथ रथ की सीट की पहले से थी जानकारी, पेशेवर सुपारी किलिंग...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत