महाराणा प्रताप जयंती पर मरीन ड्राइव में जुटेंगे हजारों लोग, झारखंड क्षत्रिय संघ करेगा भव्य आयोजन

जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय संघ और युवा संघ की ओर से 9 मई को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 487वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। मरीन ड्राइव स्थित महाराणा प्रताप चौक पर होने वाले इस आयोजन में शंखनाद, माल्यार्पण, संगोष्ठी और सेवा शिविर जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

झारखंड क्षत्रिय संघ द्वारा होटल दयाल इंटरनेशनल में प्रेस वार्ता आयोजित कर आगामी 9 मई को आयोजित होने वाले महाराणा प्रताप जयंती समारोह की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संघ के केंद्रीय सचिव सह कार्यक्रम संयोजक अमित सिंह, युवा संघ के महामंत्री कुमार प्रभाकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव सिंह उर्फ बबलू, जयंत विक्रम सिंह, रवि सिंह, सुखदेव सिंह, हेमंत सिंह और अभिषेक सिंह ने बताया कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 487वीं जयंती इस वर्ष भव्य रूप से मनाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि मरीन ड्राइव स्थित महाराणा प्रताप चौक पर कार्यक्रम की शुरुआत पांच पुरोहितों द्वारा शंखनाद के साथ होगी। इसके बाद हजारों की संख्या में उपस्थित लोग महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। झारखंड क्षत्रिय संघ, युवा संघ और महिला संघ की 27 इकाइयों की समितियां भगवा ध्वज के साथ जयघोष करते हुए क्रमवार माल्यार्पण करेंगी।

संघ की ओर से शहर के सभी हिंदू समाज, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न जातीय समूहों के प्रमुख लोगों को समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।

कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे से महाराणा प्रताप चौक पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन होगा। इसमें शहर के प्रख्यात शिक्षाविद और इतिहासकार महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र रक्षा में उनके योगदान पर प्रकाश डालेंगे। आयोजनकर्ताओं का कहना है कि इससे युवाओं और आमजन को धर्म और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा मिलेगी।

इसके अलावा भीषण गर्मी को देखते हुए क्षत्रिय युवा संघ की ओर से शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर मीठे पेय पदार्थों के सेवा शिविर लगाए जाएंगे। जरूरतमंदों के बीच सामग्री वितरण का भी कार्यक्रम रखा गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नांदूप में अर्जुन मुंडा का विरोध, पुतला दहन

पूर्वी सिंहभूम के नांदूप गांव में विस्थापन और पुनर्वास के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के दौरे का विरोध हुआ। ग्रामसभा और विस्थापितों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

भोजपुर मुठभेड़ पर मंत्री श्रवण कुमार ने जताया दुख

न्यायिक जांच के आदेश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा मुख्य बिंदु: भरत भूषण तिवारी की मुठभेड़ में मौत पर मंत्री ने जताया खेद मुख्यमंत्री...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, आठ माह पुरानी गाड़ी जलकर खाक

Dhanbad news : धनबाद के निरसा में गुरुवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब सड़क पर दौड़ रही एक स्कॉर्पियो में...

झारखंड से राज्यसभा के लिए चुने गए एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी और झामुमो के बैजनाथ

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत