KADMA CHAIN SNATCHING CASE कदमा चेन स्नैचिंग कांड का खुलासा, दो अपराधी और ज्वेलरी दुकानदार गिरफ्तार

जमशेदपुर : शहर के कदमा थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन छिनतई मामले का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो छिनतई करने वाले अपराधी और एक ज्वेलरी दुकानदार शामिल हैं, जिसने लूटी गई चेन को खरीदकर पिघला दिया था।

सिटी एसपी ललित मीणा ने गुरुवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 2 मई 2026 को कदमा थाना क्षेत्र के अनिल सुरपथ रोड पर स्कूटी सवार दो अज्ञात अपराधियों ने अनिता चौधरी के गले से सोने की चेन छीन ली थी। घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने 6 मई को टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल, कदमा के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान आदित्यपुर निवासी 26 वर्षीय प्रकाश पटेल और कदमा भाटिया बस्ती निवासी 25 वर्षीय प्रीतम सिंह उर्फ पोदो के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि छिनतई की गई सोने की चेन को कदमा स्थित जेपी ज्वेलर्स के संचालक निखिल सोनी को 25 हजार रुपये में बेच दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने निखिल सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया।

जांच में यह सामने आया कि ज्वेलरी दुकानदार ने लूटी गई चेन को पिघलाकर तीन सोने की अंगूठियों में बदल दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 5 ग्राम वजन की तीन सोने की अंगूठियां, घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी प्रकाश पटेल का पूर्व में चोरी, गृहभेदन और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों के अन्य आपराधिक कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेताओं ने जयंती पर महाराणा प्रताप को किया नमन

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। मेवाड़ के महान योद्धा और राजपूत शासक महाराणा प्रताप की जयंती पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, नितिन गडकरी,...

बिहार: बेतिया में एक डेटा एंट्री ऑपरेटर 15,000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार विरोधी एक बड़े अभियान में बिहार के सतर्कता जांच ब्यूरो ने मंगलवार को पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत