झारखंड के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का निधन, गोमिया में शोक की लहर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, बोले- राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाए

बेरमो : बिहार और झारखंड सरकार में मंत्री रह चुके वरिष्ठ नेता माधव लाल सिंह का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और रांची के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर फैलते ही बोकारो जिले के गोमिया विधानसभा क्षेत्र समेत पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि श्री सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान सहित किया जाए।

माधव लाल सिंह गोमिया विधानसभा क्षेत्र की राजनीति का बड़ा चेहरा माने जाते थे। वे चार बार गोमिया से विधायक चुने गए थे। अपने सरल स्वभाव, जनसंपर्क और सामाजिक सरोकारों के कारण वे क्षेत्र में “माधव बाबू” के नाम से बेहद लोकप्रिय थे।

परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें बोकारो के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

राजनीतिक जीवन में माधव लाल सिंह ने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने वर्ष 1985, 1990, 2000 और 2009 में गोमिया विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। बिहार सरकार में वर्ष 2000 में वे कैबिनेट मंत्री बने थे। वहीं झारखंड राज्य गठन के बाद भी उन्होंने मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी।

उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और समर्थकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। लोगों ने उन्हें जनहित और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित नेता बताया।

गोमिया से लंबे समय तक विधायक रहे माधव लाल सिंह का निधन हो गया। उनका व्यक्तित्व अप्रतिम था। कोई दूसरा माधव लाल सिंह नहीं हो सकता। गरीबों के प्रति झुकाव, उग्रवाद प्रभावित इलाकों में रात-रात भर पैदल चल कर लोगों की बातें सुनना, ईमानदारी और कर्मठता ऐसी कि लोग उन पर रश्क करें। मैं उनके काफी करीब रहा। बेहद नजदीक से उन्हें देखा है। यही कह सकता हूं कि वैसा व्यक्तिव न भूतो, न भविष्यति। वह किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करते थे। यही उनकी लोकप्रियता का राज था। गरीब उन्हें अपना मानते थे। वह सामान्य जीवन जीने वाले, आदिवासियों के लिए शासन-प्रशासन के खिलाफ जाकर मदद करने वाले इंसान थे। उनके निधन से एक युग का अंत हो गया। युगांतरकारी व्यक्तित्व के नाते माधव लाल सिंह हमेंशा याद किये जाएंगे।
सरयू राय, विधायक, जमशेदपुर पश्चिम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र की ट्रैफिक अव्यवस्था पर जदयू का प्रदर्शन, ऑनलाइन चालान व्यवस्था लागू करने की मांग

जमशेदपुर : शहर, खासकर मानगो क्षेत्र में बढ़ती ट्रैफिक समस्या, अव्यवस्थित वाहन जांच अभियान और संभावित सड़क दुर्घटनाओं के मुद्दे को लेकर जनता दल...

जनगणना-2027 और आपदा जागरूकता अभियान को मिली रफ्तार, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने रवाना किया जागरूकता रथ

जमशेदपुर : जमशेदपुर में जनगणना-2027 के तहत मकान गणना एवं भवन सूचीकरण कार्य के साथ-साथ वज्रपात और लू से बचाव को लेकर प्रशासन ने...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

पेट्रोल डीजल की किल्लत की अफवाह पर दौड़ रहा जमशेदपुर, शुक्रवार को तीसरे दिन भी हाहाकार, सुबह 4 बजे से कतार में लग रहे...

जमशेदपुर: झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में, पेट्रोल डीजल की आपूर्ति सामान्य है। कहीं कोई किल्लत नहीं है। लेकिन अफवाह ऐसी मानो पेट्रोल डीजल...

Alamgir Alam released from jail सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए आलमगीर आलम, समर्थकों में उत्साह

रांची : झारखंड की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री Alamgir Alam को सुप्रीम कोर्ट से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत