सिदगोड़ा आकाशदीप प्लाजा के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आई महिला, चालक वाहन छोड़कर फरार

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित आकाशदीप प्लाजा के समीप सोमवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे पैदल जा रही एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और सड़क पर गिर पड़ी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना सिदगोड़ा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर काफी तेज गति में था। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मौके पर भीड़ जुटती देख उसने ट्रेलर बीच रास्ते में छोड़ दिया और फरार हो गया।

पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है। चालक तक पहुंचने के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया गया है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी चालक की पहचान की जा सके।

पुलिस ट्रेलर के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक का भी पता लगा रही है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटा मोटर्स हॉस्पिटल में लॉन्च हुआ ‘टीएमएल स्पर्श’ डिजिटल सिस्टम, मरीजों को मिलेगी तेज और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के प्रमुख अस्पतालों में शामिल टाटा मोटर्स हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल और अधिक मरीज-अनुकूल बनाने की...

गम्हरिया बाजार के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग निर्माण पर बनी सहमति

गम्हरिया : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के गम्हरिया बाजार के सुनियोजित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। झामुमो नेता एवं सिंहभूम सांसद...

अभिमत

भोजपुर एनकाउंटर: न्यायिक जांच से ही लौटेगा जनता का भरोसा

भोजपुर के भरत भूषण तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच की घोषणा के बाद अब सबकी निगाहें निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई पर टिकी हैं।

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

संपादक की पसंद

भोजपुर एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में पांच गोलियों की पुष्टि

  सीएम सम्राट चौधरी ने भोजपुर मामले में न्यायिक आयोग गठन का एलान किया मुख्य बिंदु: भरत तिवारी को मुठभेड़ में लगी थीं कुल पांच गोलियां:...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर जमशेदपुर में 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान, उपायुक्त राजीव रंजन ने बढ़ाया हौसला

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर में मंगलवार को आयोजित भव्य सम्मान समारोह में जिले और राज्य...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत