September 4, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

गम्हरिया बाजार के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग निर्माण पर बनी सहमति

गम्हरिया बाजार के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग निर्माण पर बनी सहमति

गम्हरिया : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के गम्हरिया बाजार के सुनियोजित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। झामुमो नेता एवं सिंहभूम सांसद के प्रतिनिधि केपी सोरेन ने नवपदस्थापित नगर आयुक्त एजाज अनवर से मुलाकात कर बाजार में मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग निर्माण सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की।

नगर आयुक्त ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाने का भरोसा दिया।

आदित्यपुर नगर निगम के नवपदस्थापित नगर आयुक्त एजाज अनवर से शनिवार को झामुमो नेता एवं सिंहभूम सांसद के प्रतिनिधि केपी सोरेन ने उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान आदित्यपुर और गम्हरिया नगर निगम क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से गम्हरिया बाजार के दुकानदारों की समस्याओं, बाजार के सुव्यवस्थित विकास तथा आधारभूत सुविधाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में गम्हरिया बाजार के दुकानदारों की सुविधा और बाजार को आधुनिक एवं व्यवस्थित स्वरूप देने के उद्देश्य से मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग के निर्माण के प्रस्ताव पर गंभीर चर्चा हुई। नगर आयुक्त एजाज अनवर ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक सहमति जताते हुए आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।

केपी सोरेन ने कहा कि एजाज अनवर एक अनुभवी और कुशल प्रशासक हैं। उनके नेतृत्व में आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र की विकास योजनाओं को नई गति मिलेगी तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा।

वहीं, नगर आयुक्त एजाज अनवर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के समग्र एवं सुनियोजित विकास के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा और लंबित विकास योजनाओं में तेजी लाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में गम्हरिया प्रखंड के दौरे के दौरान सिंहभूम सांसद जोबा माझी ने भी गम्हरिया बाजार के फुटपाथी दुकानदारों के लिए मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग निर्माण का आश्वासन दिया था। इस संबंध में उन्होंने तत्कालीन नगर आयुक्त को भी आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया था। ऐसे में नगर आयुक्त और जनप्रतिनिधियों के बीच बनी सहमति से बाजार के बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

वर्षों से स्थानीय लोग मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग समेत सुनियोजित विकास की उम्मीद लगाए बैठे थे। कई बार जनप्रतिनिधियों को भी समस्या से अवगत कराया गया था। अब घोषणा मात्र से लोगों में उम्मीद जगी है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading