August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में 28 जून को अर्पण परिवार का 11वां महा रक्तदान शिविर, रक्त संकट दूर करने की पहल

जमशेदपुर में 28 जून को अर्पण परिवार का 11वां महा रक्तदान शिविर, रक्त संकट दूर करने की पहल

जमशेदपुर: रक्तदारन जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। जमशेदपुर में कई संस्थाएं प्रत्येक वर्ष शिविर का आयोजन कर रक्तदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सामाजिक संस्था अर्पण भी प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष आयोजन कर रही है।

संस्था का मानना है कि गर्मी के मौसम में रक्तदाताओं की संख्या घटने के कारण ब्लड बैंकों में अक्सर रक्त की कमी की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसी समस्या से निपटने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था अर्पण परिवार द्वारा 28 जून (रविवार) को धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में 11वें महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।

शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जमशेदपुर ब्लड बैंक परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रक्तदाताओं के पंजीकरण, स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियों, प्रचार-प्रसार, व्यवस्थाओं तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सभी सदस्यों ने इस सेवा अभियान को सफल और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

अर्पण परिवार के संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए नया जीवन साबित हो सकता है।

संस्था का लक्ष्य है कि गर्मी के मौसम में शहर के किसी भी मरीज को रक्त की कमी का सामना न करना पड़े। इसके लिए अर्पण परिवार के सदस्य व्यापक जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे।

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे 28 जून को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक जमशेदपुर ब्लड बैंक पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करें और इस मानवीय अभियान का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि आपका एक यूनिट रक्त किसी परिवार की सबसे बड़ी उम्मीद बन सकता है।

इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड बैंक के हेड संजय चौधरी ने कहा कि गर्मी के दिनों में रक्त की मांग लगातार बनी रहती है, जबकि रक्तदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम हो जाती है।

ऐसे समय में अर्पण परिवार जैसे सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित महा रक्तदान शिविर समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अर्पण परिवार का रक्तदान अभियान मानव सेवा की प्रेरणादायक मिसाल है।

बैठक का संचालन जुगुन पांडे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जीवन सिंहदेव ने प्रस्तुत किया।

बैठक में अखिलेश पांडे, बंटी सिंह, बिभाष मजूमदार, प्रिंस सिंह, घनश्याम भिरभरिया, सुमन कुमार, रंजीत कुमार, दीपक सिंह, सूरज बाग, कौशिक प्रसाद, संतोष यादव, सरबजीत सिंह टोबी, मनोज मुखी, सागर मुखी, कोला मुखी, सूरज पाल, विवेक कामत, विकास गुप्ता, कमलेश पाठक, देवाशीष झा, कार्तिक जुमानी, मनोज हलदर, विक्की तारवे, मोहन दास, मनु ढोके, रामा राव, राजू कुमार, सूरज साह, भोला दास, काशीनाथ प्रधान, आकाश गोप, आकाश मूर्ति और सौरव रजक सहित अर्पण परिवार के अनेक सदस्यों ने भाग लिया और शिविर को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading