SUICIDE OF TWO MINORS IN GOVINDPUR गोविंदपुर थाना क्षेत्र के लुआबासा गांव में दो नाबालिगों की आत्महत्या से सनसनी, प्रेम प्रसंग और रहस्यमयी मौत की जांच में जुटी पुलिस

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में आत्महत्या के दो अलग-अलग मामलों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। एक घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के लुआबासा गांव की है, जहां प्रेम प्रसंग से परेशान एक 17 वर्षीय किशोर ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं दूसरी घटना बोड़ाम थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की है, जहां 16 वर्षीय किशोर का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, गोविंदपुर थाना क्षेत्र के लुआबासा गांव निवासी 17 वर्षीय चैतन्य सिंह सोमवार रात गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां उसने दोस्तों के साथ डांस भी किया। देर रात घर लौटने के बाद उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था, क्योंकि परिवार के लोग दूसरे गांव में शादी समारोह में गए हुए थे। रात करीब 12:30 बजे जब परिजन लौटे तो चैतन्य को फंदे से झूलता देख घर में चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलने पर गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता रघु सिंह ने बताया कि चैतन्य का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। आशंका जताई जा रही है कि किसी बात को लेकर तनाव में उसने आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इधर, बोड़ाम थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी 16 वर्षीय वैद्यनाथ बेसरा का शव घर से करीब 500 मीटर दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक वैद्यनाथ 10 मई की शाम मेला जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन जंगल में उसका शव मिलने से पूरे गांव में मातम पसर गया।

मृतक के पिता सुनील बेसरा ने बताया कि वैद्यनाथ फुटबॉल का अच्छा खिलाड़ी था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिलहाल उसकी मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।

दोनों घटनाओं के बाद संबंधित गांवों में शोक का माहौल है और लोग इन घटनाओं से स्तब्ध हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

हत्या-लूट समेत 15 मामलों की आरोपी रिया सिन्हा के खिलाफ चाईबासा में एक और केस दर्ज

रांची के अरगोड़ा स्थित ग्लोबल अपार्टमेंट की है निवासी स्थायी पता पलामू जिले के डाल्टनगंज स्थित रेड़मा पांकी रोड चाईबासा: हत्या, लूट, रंगदारी, फिरौती और अपहरण...

रिम्स विवाद: सरयू राय का आरोप, मेडॉल-हेल्थ मैप के भुगतान से इनकार बना डॉ. राजकुमार के इस्तीफे की वजह

रिम्स में मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान विवाद पर सरयू राय का बड़ा आरोप, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री की भूमिका की जांच की मांग रांची/जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के...

अभिमत

भोजपुर एनकाउंटर: न्यायिक जांच से ही लौटेगा जनता का भरोसा

भोजपुर के भरत भूषण तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच की घोषणा के बाद अब सबकी निगाहें निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई पर टिकी हैं।

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

संपादक की पसंद

कतर गैस प्लांट विस्फोट में जमशेदपुर के रजा अली इमाम समेत 13 श्रमिकों की मौत, धातकीडीह में शोक की लहर

जमशेदपुर: कतर के रस लाफान इंडस्ट्रियल सिटी स्थित बरजान गैस प्लांट में हुए भीषण विस्फोट में 13 श्रमिकों की मौत हो गई। मृतकों में...

भोजपुर एनकाउंटर: न्यायिक जांच से ही लौटेगा जनता का भरोसा

भोजपुर के भरत भूषण तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच की घोषणा के बाद अब सबकी निगाहें निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई पर टिकी हैं।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत