September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में बाबा लक्ष्मीनाथ आरोग्य संस्थान का शुभारंभ, विधायक सरयू राय ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर में बाबा लक्ष्मीनाथ आरोग्य संस्थान का शुभारंभ, विधायक सरयू राय ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर : शहर के परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर में अब पूजा-पाठ के साथ-साथ मरीजों का इलाज भी होगा। गुरुवार को मंदिर परिसर में

बाबा लक्ष्मीनाथ आरोग्य संस्थान का विधिवत उद्घाटन किया गया।

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा नव निर्मित ओपीडी भवन का फीता काटकर संस्थान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में शहर के कई प्रतिष्ठित चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में विधायक सरयू राय ने परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर समिति द्वारा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जब कोई धार्मिक संस्था समाज के स्वास्थ्य और जनकल्याण के लिए आगे आती है, तो वह अध्यात्म और सामाजिक जिम्मेदारी का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करती है।

उन्होंने कहा कि नि:स्वार्थ भाव से चिकित्सा सेवा देने वाले चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भगवान के बाद डॉक्टर का स्थान माना जाता है और यदि चिकित्सक मंदिर परिसर में आकर जनसेवा करें, तो यह अत्यंत पुण्य एवं महान कार्य है।

उन्होंने विश्वास जताया कि बाबा लक्ष्मीनाथ आरोग्य संस्थान क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी इस पहल को समाजहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मंदिर समिति और सेवा देने वाले चिकित्सकों की प्रशंसा की।

समारोह की शुरुआत समिति के अध्यक्ष मानस कुमार मिश्रा के स्वागत भाषण से हुई। वहीं कार्यक्रम का संचालन महासचिव चंद्रशेखर झा ने किया तथा अंत में कोषाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

उद्घाटन समारोह में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. उमेश खान, डॉ. नकुल चौधरी, सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर, टेल्को कंपनी के पूर्व प्रबंधक चंदेश्वर खान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय खान एवं समाजसेवी शिव शंकर सिंह सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर सरोज मिश्रा, डॉ. त्रिपुरा झा, अमोल कुमार मिश्रा, मिथिला संस्कृति परिषद के अध्यक्ष मोहन ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष ललन चौधरी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह उत्साह और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading