August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

Champai Soren Health Update: टीएमएच में चल रहा इलाज, रघुवर दास ने जाना हालचाल

Champai Soren Health Update: टीएमएच में चल रहा इलाज, रघुवर दास ने जाना हालचाल

ब्लड शुगर, बीपी लो होने से बिगड़ी तबीयत, रात करीब 8 बजे जारी होगा हेल्थ बुलेटिन

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर स्थित Tata Main Hospital (टीएमएच) में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष निगरानी में उनका उपचार जारी है। उनकी तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Raghubar Das भी अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना।

जानकारी के अनुसार, चंपाई सोरेन का ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर स्तर अचानक काफी नीचे चला गया, जिसके कारण उन्हें तेज चक्कर आने लगे। स्थिति को देखते हुए परिजनों ने तुरंत उन्हें टीएमएच अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया।

अस्पताल पहुंचने के बाद रघुवर दास ने चंपाई सोरेन से मुलाकात की और उनके परिवार के सदस्यों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी बातचीत की।

चिकित्सकों ने बताया कि उनकी स्थिति पहले की तुलना में बेहतर है, लेकिन ब्लड शुगर स्तर में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल चंपाई सोरेन को अस्पताल से छुट्टी नहीं दी जाएगी। जब तक उनका ब्लड शुगर स्तर पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो जाता, तब तक उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा।

उनकी सेहत पर दो सदस्यीय डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि शाम को दोबारा स्वास्थ्य जांच की जाएगी और रात करीब 8 बजे उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया जाएगा। वहीं, उनकी तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद भाजपा के कई नेता और समर्थक भी अस्पताल पहुंचने लगे हैं।

अस्पताल में मिलने पहुंचे लोगों में उनके समर्थक और मित्र शामिल थे।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading