NEET Re-Exam 2026 : 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल

नीट परीक्षा रद्द होने के बाद नई डेट घोषित की गई। नीट री-एग्जाम 21 जून को आयोजित किया जाएगा। इसके बाद शिक्षा मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। नीट यूजी परीक्षा अगले साल से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। वहीं इस साल पेपर के लिए 15 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

धर्मेंद्र प्रधान, शिक्षा मंत्री

नई दिल्ली : मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 को लेकर देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार को NEET-UG 2026 की पुनः परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी। एजेंसी के अनुसार अब यह परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर एनटीए ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए अभ्यर्थियों और अभिभावकों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत सरकार की मंजूरी के बाद NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा से संबंधित सभी अपडेट केवल आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत माध्यमों से ही जारी किए जाएंगे।

पेपरलीक विवाद के बाद लिया गया फैसला

गौरतलब है कि NEET UG 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को किया गया था। इस परीक्षा में देशभर से करीब 22 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा के बाद कई राज्यों से पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोप सामने आए थे, जिसके बाद केंद्र सरकार ने 12 मई को परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया था।

इसके बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। अब एनटीए ने नई तारीख घोषित कर स्थिति स्पष्ट कर दी है। एजेंसी ने कहा है कि दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों को नए सिरे से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी और किसी प्रकार की अतिरिक्त फीस भी नहीं ली जाएगी।

शिक्षा मंत्री के आवास पर हुई उच्चस्तरीय बैठक

सूत्रों के मुताबिक, NEET UG 2026 की पुनः परीक्षा को लेकर गुरुवार देर शाम केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में परीक्षा आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई।

बैठक में सचिव (उच्च शिक्षा) विनीत जोशी, सचिव (स्कूल शिक्षा) संजय कुमार, NTA के महानिदेशक Abhishek Singh, CBSE चेयरपर्सन राहुल सिंह, केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने पर चर्चा की।

551 शहरों में हुई थी पहली परीक्षा

NEET UG 2026 की पहली परीक्षा 3 मई को पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा देशभर के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में कराई गई थी। आंकड़ों के अनुसार करीब 22.79 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था।

NEET UG परीक्षा देश के एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा को देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में गिना जाता है।

CBI कर रही पेपरलीक मामले की जांच

पेपरलीक मामले की जांच फिलहाल CBI कर रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार को मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को हिरासत में लिया। इसके अलावा दो अन्य संदिग्धों को भी पकड़ा गया है।

अधिकारियों के अनुसार, जांच एजेंसी परीक्षा में हुई गड़बड़ियों में NTA के भीतर संभावित मिलीभगत की भी जांच कर रही है। CBI सूत्रों का कहना है कि इस मामले में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने छात्रों को भरोसा दिलाया है कि पेपर लीक में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोबारा परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित होगी।

NEET UG 2026 दोबारा परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

परीक्षा तिथि : 21 जून 2026

परीक्षा मोड : पेन-एंड-पेपर

दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं

अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी

परीक्षा केंद्रों और एडमिट कार्ड की जानकारी जल्द जारी होगी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तीन राज्यों में छापेमारी

अगरतलाआइजोल, 9 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा...

मानसिक संतुलन खो चुके हैं तेजस्वी यादव : प्रमोद कुमार चंद्रवंशी

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के खनन एवं भू-तत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

तमिलनाडु में आरटीई के तहत 25 हजार बच्चों का हुआ एडमिशन, सरकार ने प्राइवेट स्कूलों से फीस विवरण मांगा

चेन्नई, 3 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार ने शिक्षा के अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत 2026-27 शैक्षणिक वर्ष के लिए 24,868 छात्रों के प्रवेश की...

SARAIKELA KHARSAWAN : कोल्हान महिला मंडल महिला सशक्तिकरण, कार्यप्रणाली और नेतृत्व क्षमता विकसित करने को प्रयासरत

गम्हरिया : कोल्हान महिला मंडल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए लगातार प्रयासरत है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत