जमशेदपुर: झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में, पेट्रोल डीजल की आपूर्ति सामान्य है। कहीं कोई किल्लत नहीं है। लेकिन अफवाह ऐसी मानो पेट्रोल डीजल मिलेगा ही नहीं इसी अफवाह की वजह से जमशेदपुर के लोगों में पेट्रोल डीजल खरीदने को लेकर लगातार तीसरे दिन भी होड़ दिख रही है। शुक्रवार को भी हर पेट्रोल पंप पर ग्राहकों की लंबी भीड़ लग रही है। ऐसी स्थिति तब है जब पूर्वी शिव भूमि जिला के उपयुक्त स्पष्ट कर चुके हैं कि जिले में पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं है और पैनिक होने की तनिक भी आवश्यकता नहीं है लोगों को उतना ही पेट्रोल डीजल खरीदना चाहिए जितनी आवश्यकता है। पेट्रोल पंप संचालकों और पेट्रोलियम एजेंटीयों के प्रतिनिधियों ने भी लोगों से जरूर भर ही खरीदारी करने की अपील की है। लेकिन अफवाह ऐसी कि लोग मानते ही नहीं। स्थिति या हो जा रही की पेट्रोल डीजल का टैंकर आते ही कुछ ही घंटे में उसकी बिक्री भी हो जा रही नतीजा तन पेट्रोल पंप कुछ घंटे के लिए बंद कर देने पड़ रहे हैं।
हालात ऐसे हैं कि लोग पेट्रोल और डीजल लेने के लिए सुबह 4 बजे से ही लाइन में लगने को मजबूर हैं।
इधर, शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। अब पेट्रोल की कीमत ₹100.76 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹95.68 प्रति लीटर हो गई है। इससे पहले पेट्रोल ₹97.80 और डीजल ₹92.55 प्रति लीटर बिक रहा था।
शहर के कई पेट्रोल पंपों पर केवल कैश पेमेंट के जरिए ही पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है, जिससे डिजिटल भुगतान करने वाले लोगों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने कई प्रमुख पेट्रोल पंपों और सड़कों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस बल की तैनाती की है।
शुक्रवार दोपहर शहर और हाईवे किनारे स्थित पेट्रोल पंपों का नजारा काफी चिंताजनक रहा।
बड़े वाहनों, ट्रकों, जेसीबी मशीनों के साथ-साथ कार और मोटरसाइकिलों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे आसपास के इलाकों में जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। पेट्रोल-डीजल संकट ने पूरे शहर की रफ्तार पर असर डाल दिया।
