August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

आधुनिक हाइड्रोलिक एम्बुलेंस संग फर्स्ट एड व डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग सम्पन्न, लाइव CPR डेमो से प्रभावित हुए छात्र

आधुनिक हाइड्रोलिक एम्बुलेंस संग फर्स्ट एड व डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग सम्पन्न, लाइव CPR डेमो से प्रभावित हुए छात्र

जमशेदपुर : साकची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सेफ्टी प्रोफेशनल द्वारा आयोजित तीन माह के निरंतर सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आठ दिवसीय फर्स्ट एड एवं डिजास्टर मैनेजमेंट इमरजेंसी प्रिपेयरेडनेस ट्रेनिंग सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। यह प्रशिक्षण टीम पीएसएफ की ओर से दिया गया, जिसमें देशभर से आए प्रशिक्षणार्थियों ने हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण के दौरान साकची के नेताजी सुभाष मैदान में आधुनिक तकनीक और अत्याधुनिक हाइड्रोलिक वेड एम्बुलेंस के जरिए लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया। इसमें प्रशिक्षुओं को बताया गया कि गोल्डन आवर के दौरान घायल व्यक्ति को किस प्रकार सीपीआर देकर पुनर्जीवित करते हुए सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया जा सकता है।

इसके अलावा स्ट्रेचर ड्रिल, मरीज को सुरक्षित तरीके से एम्बुलेंस में लोड करने की आधुनिक पद्धति तथा इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम की जानकारी भी प्रैक्टिकल प्रस्तुति के माध्यम से दी गई। लाइव डेमो और आधुनिक उपकरणों के इस्तेमाल ने छात्रों को काफी प्रभावित किया।

प्रशिक्षणार्थियों ने एक स्वर में कहा कि यह ट्रेनिंग केवल पेशेवर जीवन ही नहीं बल्कि दैनिक जीवन में भी बेहद उपयोगी है। कार्यक्रम के दौरान अरिजीत सरकार, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद जीशान, मोहम्मद दानिश एवं उत्तम कुमार गोराई सहित कई लोग उपस्थित रहे।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading