July 27, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

NEET परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ AAP का साकची में धरना-प्रदर्शन

NEET परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ AAP का साकची में  धरना-प्रदर्शन

जमशेदपुर। देश की शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाले NEET प्रवेश परीक्षा में कथित भ्रष्टाचार, धांधली और पेपर लीक के विरोध में गुरुवार को साकची मुख्य गोलचक्कर पर आम आदमी पार्टी (AAP) जमशेदपुर की ओर से विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व आप नेता अभिषेक कुमार ने किया, जबकि इसका संरक्षण रईस अफरीदी ने किया।

धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, युवा और आम नागरिक शामिल हुए। सभी ने शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर केंद्र सरकार और संबंधित परीक्षा एजेंसियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक और धांधली की घटनाएं लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों की कठिन मेहनत के बावजूद छात्रों को निष्पक्ष परीक्षा नहीं मिल पाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।

आम आदमी पार्टी, जमशेदपुर ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पारदर्शी और मजबूत परीक्षा प्रणाली लागू करने की भी मांग उठाई गई।

पार्टी नेताओं ने कहा कि छात्रों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए आम आदमी पार्टी आगे भी संघर्ष जारी रखेगी तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading