August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश, कहा-जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश, कहा-जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने व्यक्तिगत, सामाजिक तथा जनहित से जुड़े मामलों को लेकर उपायुक्त को आवेदन सौंपे।

जनशिकायत निवारण दिवस के दौरान गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए चिकित्सा सहायता, आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन, दीदी कैफे संचालन हेतु स्थल आवंटन, लंबित भुगतान, लगान रसीद निर्गत करने, होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया की जानकारी, निजी जमीन से हाई टेंशन बिजली लाइन हटाने, जमीन विवाद, मनरेगा नियुक्ति, आर्म्स लाइसेंस जारी करने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा पारिवारिक विवाद समेत कई समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।

उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को सभी मामलों का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनशिकायत निवारण दिवस का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई करते हुए पात्र लाभुकों को नियमानुसार लाभ उपलब्ध कराया जाए। कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया, जबकि कुछ मामलों में संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading