September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

City problems raised in Janta Darbar जनता दरबार में उठीं शहर की समस्याएं, मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने दिया त्वरित समाधान का भरोसा

City problems raised in Janta Darbar जनता दरबार में उठीं शहर की समस्याएं, मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने दिया त्वरित समाधान का भरोसा




जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सोमवार को बिष्टूपुर स्थित तिलक पुस्तकालय कांग्रेस कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की। जनता दरबार का उद्देश्य शहरवासियों की समस्याओं का संकलन कर उनके समाधान की दिशा में पहल करना था।

कार्यक्रम में मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं और आम नागरिकों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। जनता दरबार में रविन्द्र मौर्या, विनोद यादव, गुरूशरण सिंह, रंजीत झा, रूबी ठाकुर, अंसार खान, अबुबकर सिद्दिकी, फरहत बेगम और राजकुमार वर्मा समेत कई लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं।

जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने मेयर का ध्यान वर्कर्स कॉलेज में आर्ट्स और साइंस विषयों की स्नातक पढ़ाई बंद होने की ओर आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य को देखते हुए इन विषयों की पढ़ाई जल्द शुरू कराई जानी चाहिए। इसके अलावा भुईयाडीह स्थित स्वर्णरेखा घाट पर अंतिम संस्कार के बाद अस्थि विसर्जन के लिए उच्च स्तरीय घाट निर्माण की मांग भी उठाई गई। मेयर ने दोनों मामलों में सकारात्मक पहल का भरोसा दिया।

जनता दरबार में शहर के विकास से जुड़े कई अन्य मुद्दे भी सामने आए। इनमें उच्च स्तरीय होलसेल मार्केट निर्माण, कचरा उठाव और निस्तारण, सड़क, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, पर्यटन विकास, नदी सौंदर्यीकरण, गंदे पानी के ट्रीटमेंट प्लांट और पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं।

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा उन्हें को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर महीने दो बार जनता दरबार लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों की भलाई और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए यह पहल लगातार जारी रहेगी।

कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने मेयर सुधा गुप्ता का स्वागत किया, जबकि कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय तिवारी, मनोज झा, प्रभात ठाकुर, बबुआ झा, पप्पू सिंह उज्जैन, फैयाज आलम, संजय ठाकुर, बेलाल गुफरान, शिबु सिंह, आशुतोष सिंह, कौशल प्रधान, प्रताप कुमार, रंजीत सिंह, गुरदीप सिंह, राजा सिंह राजपूत और लक्की शर्मा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन एवं प्रबंधन संजय सिंह ने किया।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading