गोविंदपुर में लॉन्च होने जा रहा “दयाल स्काईलाइन”, आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी लग्जरी लिविंग की तस्वीर

जमशेदपुर : शहर के तेजी से विकसित हो रहे गोविंदपुर-खैरबनी क्षेत्र में “दयाल स्काईलाइन” प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस प्रीमियम रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट का ग्रैंड लॉन्च 9 मई 2026 को सुबह 11:30 बजे टेल्को क्लब में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग, निवेशक एवं आम नागरिक शामिल होंगे।

दयाल बिल्डर के चेयरमैन सुरेंद्रपाल सिंह एवं डायरेक्टर साहेब सिंह ने बताया कि “दयाल स्काईलाइन” आधुनिक आर्किटेक्चर, बेहतर क्वालिटी और सुविधाजनक लाइफस्टाइल का बेहतरीन उदाहरण होगा। ग्राहकों की जरूरतों और आधुनिक सोच को ध्यान में रखते हुए इस प्रोजेक्ट को डिजाइन किया गया है।

इस प्रोजेक्ट में RERA अप्रूव्ड एवं CNT Free 2 और 3 बीएचके प्रीमियम फ्लैट्स के साथ 4 बीएचके के लग्जरी डुप्लेक्स पेंटहाउस तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा यहां चार रेसिडेंशियल टावर और एक कमर्शियल टावर का निर्माण किया जा रहा है। ग्राहकों को बैंक फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

दयाल स्काईलाइन की सबसे बड़ी खासियत “स्काई वॉक” होगी, जो जमशेदपुर में पहली बार किसी रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट में देखने को मिलेगी। यह सुविधा लोगों को एक नया और आधुनिक अनुभव देगी। वहीं, रेलवे द्वारा प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण की संभावना से इस इलाके की कनेक्टिविटी और बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

गोविंदपुर-खैरबनी का शांत माहौल, शानदार लोकेशन और तेजी से विकसित होता क्षेत्र “दयाल स्काईलाइन” को निवेश और रहने दोनों के लिए आकर्षक विकल्प बना रहा है। लॉन्च इवेंट के दौरान लोगों को प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी, फ्लोर प्लान और स्पेशल लॉन्च ऑफर्स के बारे में बताया जाएगा।

कंपनी मैनेजमेंट का कहना है कि “दयाल स्काईलाइन” का उद्देश्य लोगों को भरोसेमंद, सुरक्षित और आधुनिक आवास उपलब्ध कराना है। आने वाले समय में यह प्रोजेक्ट शहर में मॉडर्न लाइफस्टाइल और क्वालिटी लिविंग का नया प्रतीक बनने जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गुवा सेल खदान में आंदोलन के बीच ठेका मजदूरों पर संकट, प्रबंधन के फैसले से बढ़ा तनाव

गुवा : गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं की बहाली की मांग को लेकर जारी अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन के बीच बुधवार को...

YASHRAJ ARRESTED IN VIKRAM SHARMA MURDER CASE सिल्वर सिटी जिम हत्याकांड में बड़ा खुलासा : 1 लाख का इनामी मास्टरमाइंड यशराज सहारनपुर से गिरफ्तार

जमशेदपुर/सहारनपुर : देहरादून के चर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड, जिसे सिल्वर सिटी जिम कांड के नाम से भी जाना जाता है, में फरार चल रहे...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर में महाराणा प्रताप जयंती पर झारखंड क्षत्रिय युवा संघ ने संगोष्ठी, माल्यार्पण और सेवा शिविर का आयोजन किया।

झारखंड के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का निधन, गोमिया में शोक की लहर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, बोले- राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाए बेरमो : बिहार और झारखंड सरकार में मंत्री रह चुके...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत