July 27, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
बिजनेस

टेल्को, जमशेदपुर में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ

टेल्को, जमशेदपुर में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ

जमशेदपुर: बच्चों में कौशल आधारित शिक्षा एवं ब्रेन डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंडियन एबाकस ने अपनी नई फ्रेंचाइजी शाखा का उद्घाटन बच्चपन प्ले स्कूल कैंपस, हुरलुंग रोड, टेल्को, जमशेदपुर में किया। इस नए सेंटर की शुरुआत फ्रेंचाइजी ऑनर मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बच्चपन प्ले स्कूल, टेल्को के संचालक अमरेश पांडेय एवं मालती पांडेय उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के नवाचारपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रम बच्चों के समग्र विकास एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

इस अवसर पर इंडियन एबाकस के स्टेट हेड श्री संजीव सिंह ने नए फ्रेंचाइजी पार्टनर को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे में अद्भुत प्रतिभा छिपी होती है। इंडियन एबाकस के ब्रेन डेवलपमेंट प्रोग्राम बच्चों की मानसिक गणना क्षमता, एकाग्रता, स्मरण शक्ति, विज़ुअलाइजेशन स्किल, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आज के डिजिटल युग में बच्चों को ऐसी स्मार्ट लर्निंग तकनीकों की आवश्यकता है, जो मस्तिष्क के दाएँ एवं बाएँ दोनों हिस्सों को सक्रिय करें। इंडियन एबाकस के कार्यक्रम वैज्ञानिक रूप से इस प्रकार तैयार किए गए हैं, जिससे बच्चों का संपूर्ण मानसिक विकास हो सके तथा वे शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत जीवन में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान जुगसलाई सेंटर हेड सुश्री निधि गुलाटी ने इंडियन एबाकस के विभिन्न कोर्स एवं ब्रेन डेवलपमेंट प्रोग्राम्स की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

इस अवसर पर कदमा सेंटर हेड सुश्री अनुस्री तिवारी, करनडीह सेंटर हेड सुश्री कंचन सिंह, एग्रिको सेंटर हेड सुश्री रिंकू पांडेय एवं साकची सेंटर हेड सुश्री जेनिफर भी उपस्थित रहीं और उन्होंने नई फ्रेंचाइजी को शुभकामनाएँ एवं अपना सहयोग प्रदान किया।

उद्घाटन समारोह में अभिभावकों, अतिथियों एवं शुभचिंतकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं यादगार बन गया। यह उद्घाटन झारखंड में इंडियन एबाकस के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading