July 27, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

टेल्को थाना क्षेत्र के मिश्रा बगान फायरिंग कांड का खुलासा, दो आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार

टेल्को थाना क्षेत्र के मिश्रा बगान फायरिंग कांड का खुलासा, दो आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र स्थित मिश्रा बगान में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह घटना पुरानी रंजिश का परिणाम थी। करीब एक वर्ष पूर्व संदीप पाण्डेय द्वारा फूयू उर्फ रितेश कुमार सिंह के साथ मारपीट कर उसका हाथ-पैर तोड़ दिया गया था। इसी का बदला लेने के लिए 8 मई 2026 की रात मिश्रा बगान इलाके में सोनू झा, फूयू उर्फ रितेश कुमार सिंह और उनके साथियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद टेल्को थाना में कांड संख्या 68/26 दिनांक 09 मई 2026 को दर्ज किया गया। पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर पुलिस ने 9 और 10 मई की रात बिरसा मुंडा जैम्को से सलगाजोरी फाटक जाने वाली कच्ची सड़क के पास बिरसा मुंडा प्रतिमा के समीप बनी झोपड़ी में छापेमारी कर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में सोनू झा (29 वर्ष) और रितेश कुमार सिंह उर्फ पुचु (29 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 7.65 बोर का एक देसी पिस्तौल, तीन जिंदा गोलियां, दो खोखा तथा एयरटेल सिम सहित रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी सोनू झा ने खुलासा किया कि वह बिहार के सहरसा टाउन से अवैध हथियार खरीदकर लाता था और उनकी बिक्री भी करता था। उसने यह भी बताया कि पूर्व में उसने एक हथियार मनोज कुमार नामक व्यक्ति को बेचा था, जो हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

पुलिस के अनुसार सोनू झा के खिलाफ पहले भी टेल्को थाना कांड संख्या 173/18 और बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 32/25 दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading