JAMSHEDPUR : 29 वर्षों से जारी है माधुरी दीक्षित के जन्मदिन का अनोखा उत्सव, पप्पू सरदार ने दिव्यांगों संग बांटी खुशियां

जमशेदपुर: बॉलीवुड अभिनेत्री Madhuri Dixit के जन्मदिन पर जमशेदपुर में आयोजित दो दिवसीय उत्सव का समापन शुक्रवार को उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शहर के चर्चित प्रशंसक पप्पू सरदार ने हर वर्ष की तरह इस बार भी पूरे भक्ति भाव और धूमधाम से माधुरी दीक्षित का जन्मदिन मनाया।

कार्यक्रम के दूसरे दिन सुबह करनडीह स्थित Cheshire Home में मानसिक एवं शारीरिक रूप से निःशक्त लोगों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। पप्पू सरदार अपने परिवार के साथ वहां पहुंचे और सभी को उपहार वितरित किए। इसके बाद माधुरी दीक्षित की तस्वीर के समक्ष दिव्यांगों के साथ मिलकर केक काटा गया।

कार्यक्रम के दौरान चेशायर होम में रहने वाले लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया और माधुरी दीक्षित की फिल्मों के लोकप्रिय गीतों पर जमकर नृत्य भी किया। माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा।

शाम को साकची बाजार स्थित आयोजन स्थल पर आम लोगों के बीच निःशुल्क चाट का वितरण किया गया। वहीं फुटपाथ पर बच्चों के मनोरंजन के लिए निःशुल्क झूले की व्यवस्था की गई थी, जिसका बच्चों ने खूब आनंद उठाया।

तेज बारिश के बावजूद करीब पांच हजार लोग पप्पू सरदार की चाट दुकान पहुंचे और इस अनोखे आयोजन में शामिल होकर माधुरी दीक्षित के जन्मदिन की खुशियों के साक्षी बने। कार्यक्रम में खासकर महिलाओं और युवतियों के बीच सेल्फी लेने की होड़ देखने को मिली।

बीती रात 12 बजे पंजाबी भांगड़ा डांस के साथ भव्य केक काटकर माधुरी दीक्षित का जन्मदिन त्योहार की तरह मनाया गया। उल्लेखनीय है कि पप्पू सरदार पिछले 29 वर्षों से लगातार यह आयोजन करते आ रहे हैं, जिसके कारण उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान भी मिल चुकी है। इस आयोजन को सफल बनाने में हर वर्ष की तरह इस बार भी कई शुभचिंतकों का सहयोग प्राप्त हुआ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पटना में सम्मानित हुए गम्हरिया के सन्नी सिंह, समाज सेवा के लिए मिला प्रतिष्ठित अवॉर्ड

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया क्षेत्र के युवा समाजसेवी एवं झामुमो नेता सन्नी सिंह को पटना के ताज होटल में आयोजित एक भव्य...

प्रिंस यादव मौत मामले की भारत, बिहार और नेपाल सरकार मिलकर संयुक्त जांच करे : तेजस्वी यादव

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। पटना में ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के मामले ने राजनीतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों तक आंधी, ओलावृष्टि और लू का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भोपाल, 11 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने...

गुड़ाबांदा की महिला का पार्थिव शरीर आंध्र प्रदेश से झारखंड रवाना, पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने की मदद

जमशेदपुर : गुड़ाबांदा प्रखंड की एक महिला की आंध्र प्रदेश में हुई मौत के मामले में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल करते...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत