जमशेदपुर : मानगो थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील

जमशेदपुर : जमशेदपुर में आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को मानगो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अर्णव मिश्रा ने की। इस मौके पर एएसपी ऋषभ द्विवेदी समेत प्रशासनिक अधिकारी और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में मानगो थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से जुड़े शांति समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया और पर्व के दौरान उत्पन्न हो सकने वाली संभावित समस्याओं तथा स्थानीय मुद्दों से प्रशासन को अवगत कराया। सदस्यों ने साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर सुझाव भी दिए।

एसडीओ अर्णव मिश्रा ने आश्वस्त किया कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों का त्वरित समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बकरीद के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है। साथ ही उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चक्रधरपुर रेल मंडल में बढ़ा असंतोष, चार अनुभवी लोको पायलटों ने लिया VRS

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में प्रशासनिक नीतियों और ट्रांसफर-पोस्टिंग में कथित अनियमितताओं को लेकर लोको पायलटों में नाराजगी गहराती...

महाराष्ट्र दौरे में विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ को जमशेदपुर में शाखा खोलने का दिया निमंत्रण

जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति इन दिनों महाराष्ट्र के सात दिवसीय अध्ययन दौरे पर है। समिति की अध्यक्ष एवं...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

JAMSHEDPUR : टाटा मेन हॉस्पिटल ने शुरू की ‘TMH साथी’ 24×7 हेल्पलाइन सेवा, मरीजों को मिलेगा बेहतर सपोर्ट

जमशेदपुर : टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH), जमशेदपुर ने मरीजों की सहायता सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए...

विक्रम शर्मा हत्याकांड : जमशेदपुर में आरोपी बागबेड़ा निवासी आकाश प्रसाद के घर कुर्की, शूटर्स नेटवर्क की तलाश तेज

जमशेदपुर : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित सिल्वर सिटी मॉल में 13 फरवरी 2026 को हुए गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की जांच अब तेज...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत