JAMSHEDPUR : टाटा मेन हॉस्पिटल ने शुरू की ‘TMH साथी’ 24×7 हेल्पलाइन सेवा, मरीजों को मिलेगा बेहतर सपोर्ट

जमशेदपुर : टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH), जमशेदपुर ने मरीजों की सहायता सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘TMH साथी’ नामक 24×7 हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। यह प्लेटफॉर्म पेशेवर कॉल सेंटर सेवा प्रदाता M/s Digitide के सहयोग से विकसित किया गया है।

इस पहल की घोषणा टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज की जनरल मैनेजर डॉ. विनीता सिंह की मौजूदगी में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान की गई।

इससे पहले TMH में ओपीडी अपॉइंटमेंट बुकिंग के लिए सीमित समय तक इन-हाउस टेलीफोनिक डेस्क संचालित होता था। अब ‘TMH साथी’ के शुरू होने के साथ अस्पताल ने एक प्रोफेशनली मैनेज्ड और इंटीग्रेटेड सपोर्ट प्लेटफॉर्म अपनाया है, जो मरीजों को चौबीसों घंटे सहज, सुलभ और मरीज-केंद्रित सेवाएं प्रदान करेगा।

033 6902 2333 नंबर पर उपलब्ध ‘TMH साथी’ अस्पताल की विभिन्न सेवाओं, जिनमें TMH क्लीनिक, TMH टिनप्लेट और आरोग्य भवन हेल्थ चेकअप सेंटर शामिल हैं, के लिए 24×7 सहायता प्रदान करेगा। इस हेल्पलाइन के जरिए ओपीडी अपॉइंटमेंट बुकिंग, री-शेड्यूलिंग, मरीजों की प्रतिक्रिया, शिकायत प्रबंधन तथा अन्य सहायता सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी।

इस नई व्यवस्था का उद्देश्य मरीजों की समस्याओं का तेजी से समाधान, बेहतर क्वेरी मैनेजमेंट, व्यवस्थित शिकायत निवारण और समग्र मरीज अनुभव को और अधिक प्रभावी बनाना है।

टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज के अधिकारियों ने कहा कि ‘TMH साथी’ स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और उत्तरदायी बनाने की दिशा में TMH की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पहल सेवा उत्कृष्टता और तकनीक आधारित व्यवस्थाओं के माध्यम से मरीजों को बेहतर सुविधा देने की दिशा में एक अहम कदम है।

इस पहल के साथ टाटा मेन हॉस्पिटल ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने, सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और समुदाय को हर समय भरोसेमंद स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराने के अपने संकल्प को और मजबूत किया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

JAMSHEDPUR : टाटा स्टील ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पिकलबॉल कोर्ट और स्पोर्ट्स हॉस्टल का किया उद्घाटन

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने आज जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में समर्पित पिकलबॉल सुविधा ‘पिकल रश’ (Pickle Rush) और आधुनिक स्पोर्ट्स हॉस्टल का उद्घाटन...

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस 2026: स्वस्थ भारत के लिए सतर्कता व सजगता से “साइलेंट किलर” का मुकाबला करें

क्यों मनाया जाता है विश्व उच्च रक्तचाप दिवस? हर साल 17 मई को दुनियाभर में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस (World Hypertension Day) मनाया जाता है।...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बालीगुमा पानी टंकी तक पाइपलाइन बिछाने के लिए सरयू राय ने किया स्थल निरीक्षण

एनएचएआई व पीएचईडी के अभियंताओं के साथकी अहम बैठक पाइपलाइन बिछाने के लिए दो वैकल्पिक प्रस्ताव दिये गए सरयू बोलेः जो उचित हो, वहीं करें, किसी...

डिमना लेक के पास रिसॉर्ट में देह व्यापार का पर्दाफाश, पुलिस हिरासत में तीन जोड़े

जमशेदपुर। बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना लेक से सटे बोंटा पंचायत के गेरूआ गांव स्थित एक रिसॉर्ट में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत