September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
बिजनेस

TATA CONSULTANCY SERVICES : TCS CEO के. कृतिवासन की सैलरी 28.1 करोड़ पहुंची, एक साल में 6.3% बढ़ोतरी

TATA CONSULTANCY SERVICES : TCS CEO के. कृतिवासन की सैलरी 28.1 करोड़ पहुंची, एक साल में 6.3% बढ़ोतरी

नई दिल्ली : Tata Consultancy Services (TCS) के CEO और MD K Krithivasan की सैलरी को लेकर कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। वित्त वर्ष 2026 में के. कृतिवासन ने कुल 28.1 करोड़ रुपये की कमाई की, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 6.3 प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष 2025 में उन्हें 26.52 करोड़ रुपये का कुल मेहनताना मिला था।

कंपनी की एनुअल रिपोर्ट के अनुसार, कृतिवासन की आय में बेसिक सैलरी, भत्ते और कमीशन शामिल हैं। वित्त वर्ष 2026 में उन्होंने 1.67 करोड़ रुपये बेसिक सैलरी, 1.43 करोड़ रुपये बेनिफिट्स, भत्ते और अलाउंस के रूप में तथा 25 करोड़ रुपये कमीशन के तौर पर प्राप्त किए।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि CEO की सैलरी और कर्मचारियों की औसत सैलरी का अनुपात 332.8 रहा। यहां औसत सैलरी का मतलब सभी कर्मचारियों के वेतन के मध्य मूल्य से है।

वहीं, TCS की COO Aarthi Subramanian को वित्त वर्ष 2026 में कुल 18.33 करोड़ रुपये का मेहनताना मिला। इसमें 1.5 करोड़ रुपये की बेसिक सैलरी शामिल है।

कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 के दौरान कर्मचारियों के वेतन में औसतन 5.1 प्रतिशत की वृद्धि की गई। TCS में कुल कर्मचारियों की संख्या 5,84,519 रही। जूनियर और मिड-लेवल कर्मचारियों की सैलरी में औसतन 4.5 से 7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई, जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को दो अंकों तक का इंक्रीमेंट मिला। प्रमोशन और अन्य लाभों को मिलाकर कुल वेतन वृद्धि 5 से 8 प्रतिशत के बीच रही।

इसके अलावा कंपनी अपने नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेकर्स को बोर्ड और बोर्ड कमेटियों की बैठकों में शामिल होने पर प्रति बैठक 30 हजार रुपये की सिटिंग फीस भी देती है। साथ ही, कंपनी के नेट प्रॉफिट के 1 प्रतिशत की सीमा के भीतर उन्हें कमीशन भी दिया जाता है, जिसे शेयरधारकों की मंजूरी के बाद जारी किया जाता है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading