August 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
बिजनेस

मानगो में खुला झारखंड का सबसे बड़ा टाइल्स व बाथवेयर शोरूम, भव्य उद्घाटन समारोह में उमड़ी dir=”auto”>

मानगो में खुला झारखंड का सबसे बड़ा टाइल्स व बाथवेयर शोरूम, भव्य उद्घाटन समारोह में उमड़ी  dir=”auto”>

मुख्य बिंदु:

  • मानगो में 27 हजार वर्गफीट का भव्य शोरूम शुरू
  • उद्घाटन समारोह में एक हजार से अधिक लोग पहुंचे
  • टाइल्स से सैनिटरीवेयर तक प्रीमियम उत्पाद उपलब्ध

जमशेदपुर: शहर के मानगो क्षेत्र में होम डेकॉर और इंटीरियर डिजाइनिंग से जुड़ी एक बड़ी सौगात मिली है। मानगो के डिमना रोड स्थित शंकोसाई मेन रोड में ‘सनराइज टाइल्स’ (Sunrise Tiles) के बैनर तले ‘सिम्पोलो’ (Simpolo) के नए और भव्य शोरूम का शानदार शुभारंभ सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया और सिम्पोलो के जनरल सेल्स मैनेजर (सेल्स एंड मार्केटिंग) रंजीत सिन्हा ने किया।

अतिथियों ने फीता काटकर और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शोरूम का शुभारंभ किया।

यह नया शोरूम 27,000 वर्ग फीट के विशाल डिस्प्ले एरिया में फैला हुआ है, जो इसे झारखंड का सबसे बड़ा टाइल्स और बाथवेयर शोरूम बनाता है।

​सांसद, गणमान्य अतिथियों व सैकड़ो शहरवासियों की रही उपस्थिति

​रविवार, 30 अगस्त को सुबह 11:00 बजे से आरंभ हुए इस भव्य उद्घाटन समारोह में शहर की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युत महतो व विशिष्ट अतिथि के रूप में इंदर अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा, उद्घाटन समारोह में शहर के एक हजार से अधिक आर्किटेक्ट, डिजाइनर्स, समाजसेवी, राजनेता (पॉलिटिशियन), उद्योगपति, व्यापारी और बिल्डर भारी संख्या में शामिल हुए, जिससे यह आयोजन शहर के सबसे बड़े व्यावसायिक कार्यक्रमों में से एक बन गया।

​अतिथियों का स्वागत व आभार

​कार्यक्रम के दौरान ‘सनराइज टाइल्स’ के प्रदीप चूड़ीवाला और पीयूष चूड़ीवाला ने आए हुए सभी अतिथियों, व्यवसायियों और शहरवासियों का स्वागत किया और अपनी इस उपलब्धि पर सबका आभार व्यक्त किया।

​एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधुनिक वैराइटीज

​प्रदीप चूड़ीवाला और पीयूष चूड़ीवाला
ने बताया कि इस विशाल शोरूम में ग्राहकों को टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट, इटालियन मार्बल, क्वार्ट्ज और सैनिटरीवेयर की एक से बढ़कर एक प्रीमियम और आधुनिक रेंज देखने को मिलेगी।
इसके अलावा, यहाँ नेक्सियन, कोहलर, जैक्वार, जॉनसन, आरएके सेरेमिक्स और एजीएल जैसी देश-विदेश की कई जानी-मानी पार्टनर ब्रांड्स के उत्पाद भी उपलब्ध होंगे, जो घर और दफ्तर की सजावट को एक नया और शानदार लुक देंगे।
उद्घाटन के पहले दिन ही शहर के डिजाइनरों और आम जनता ने शोरूम पहुँचकर यहाँ की विशाल रेंज की खासी सराहना की।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading